Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

    August 30, 2026

    ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

    August 30, 2026

    ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸਨਮਾਨ

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ
    • ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ
    • ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸਨਮਾਨ
    • आईबीबीआई (IBBI) ने इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल नवनीत गुप्ता को निलंबित किया!
    • केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया
    • केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी
    • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
    • उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया
    Sunday, August 30
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : श्रम मंत्री अनिल विज
    Haryana

    अंबाला छावनी में जल्द बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक ईएसआईसी अस्पताल : श्रम मंत्री अनिल विज

    August 24, 20265 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों के अत्याधुनिक अस्पताल की स्थापना के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर-33 में 5.18 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री जल्द की जाएगी तथा इसके बाद भूमि का कब्जा भी शीघ्र ईएसआईसी को सौंप दिया जाएगा। अस्पताल के निर्माण से अंबाला सहित आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के लगभग 70 हजार बीमाकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    श्री अनिल विज आज चंडीगढ़ में ईएसआईसी, श्रम विभाग तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अंबाला छावनी में प्रस्तावित 100 बिस्तरों के ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने परियोजना से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को अस्पताल के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

    ईएसआईसी अस्पताल की चारदीवारी का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा- विज

    श्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी में स्थापित होने वाले ईएसआईसी अस्पताल की चारदीवारी का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल भवन का नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी, ताकि निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में आगे बढ़ाया जा सके।

    भूमि की रजिस्ट्री, कब्जा, चारदीवारी, भवन का नक्शा तथा निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश- विज

    बैठक में अधिकारियों ने श्री विज को अवगत कराया कि अंबाला छावनी के सेक्टर-33 में एचएसवीपी की 5.18 एकड़ भूमि पर ईएसआईसी द्वारा 100 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित किया जाएगा। अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा लगभग 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस पर, श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल की स्थापना से संबंधित आगामी सभी कार्यवाही में तेजी लाई जाए और भूमि की रजिस्ट्री, कब्जा, चारदीवारी, भवन का नक्शा तथा निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को जल्द से जल्द इस अस्पताल का लाभ मिल सके।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अंबाला छावनी में ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए भूमि के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। अस्पताल के स्थापित होने से अंबाला सहित आसपास के जिलों में रहने वाले लगभग 70 हजार बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

    साहा औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के जिलों के बीमाकृत श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ – विज

    श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी और साहा औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-33 के आसपास स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक कार्यरत हैं। ऐसे में प्रस्तावित ईएसआईसी अस्पताल का लाभ साहा औद्योगिक क्षेत्र सहित अंबाला छावनी और आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत हजारों बीमाकृत कामगारों तथा उनके आश्रितों को सीधे तौर पर मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि यह अस्पताल अंबाला छावनी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के बीमाकृत श्रमिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य सुविधा साबित होगा। अस्पताल के स्थापित होने से मरीजों को उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

    श्री विज ने कहा कि वे स्वयं इस महत्वपूर्ण परियोजना को जल्द साकार करने के लिए पिछले काफी समय से केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में ईएसआईसी अस्पताल की स्थापना बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर, समयबद्ध, सुलभ और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा अस्पताल

    ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि प्रस्तावित 100 बिस्तरों वाला अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस होगा। अस्पताल में आधुनिक प्रयोगशाला और नवीनतम चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिससे मरीजों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की जांच और उपचार की सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, एलएफटी, केएफटी, सीबीसी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिन आरएम, ब्लड शुगर, एमआरआई, ईसीजी सहित रक्त एवं अन्य आवश्यक जांचों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे बीमाकृत व्यक्तियों को जांच के लिए अन्य स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

    इसके अलावा, अस्पताल में मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन एवं ट्रॉमा केयर, आधुनिक आईसीयू, उन्नत जांच सुविधाएं तथा इन-पेशेंट, आउट-पेशेंट और डे-केयर सेवाओं की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही इंडोर ट्रीटमेंट सहित मरीजों की आवश्यकतानुसार अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

    श्री विज ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य बीमाकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके और गंभीर बीमारी की स्थिति में भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

    बैठक में अधिकारियों ने श्रम मंत्री को बताया कि बहादुरगढ के ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में हैं तथा राज्य के अन्य अस्पतालों व डिस्पैसरियों की प्रगति पर भी समीक्षा की गई है।

    बैठक में श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, श्रम आयुक्त विजय कुमार भावीकटी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक श्रीमती मोनिका गुप्ता, ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक श्री हरिओम प्रकाश, ईएसआईएस की निदेशक श्रीमती अंजलि सचदेवा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी

    August 29, 2026

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ

    August 29, 2026

    कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन

    August 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

    August 30, 2026

    ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

    August 30, 2026

    ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸਨਮਾਨ

    August 30, 2026

    आईबीबीआई (IBBI) ने इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल नवनीत गुप्ता को निलंबित किया!

    August 30, 2026

    केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਅਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

    August 30, 2026

    ‘ਮਨ ਕੀ ਬਾਤ’ ਵਿੱਚ ਪੀਐਮ ਮੋਦੀ ਨੇ ਨਸ਼ਾ-ਮੁਕਤ ਭਾਰਤ, ਮਹਿਲਾ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਤੇ ‘ਵੋਕਲ ਫ਼ਾਰ ਲੋਕਲ’ ’ਤੇ ਦਿੱਤਾ ਸੱਦਾ

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.