Author: Rozana Desh Pardesh

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग तथा कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू एवं कश्मीर के कठुआ जिले में उझ बहुउद्देशीय परियोजना (एमपीपी) की स्थिति और इसके चरणबद्ध कार्यान्वयन से संबंधित रोडमैप की समीक्षा की। केन्द्रीय मंत्री ने वैपकॉस लिमिटेड के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की। वैपकॉस लिमिटेड जलशक्ति मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एक उपक्रम है, जिसे इस परियोजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस परियोजना को तेजी से…

Read More

प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी ने आज ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रव्यापी वीडियो कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने 28,000 से अधिक स्थानों से जुड़े एक करोड़ से अधिक युवा नागरिकों सहित विविध समूहों का औपचारिक रूप से स्वागत किया। इस अवसर के सामूहिक महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने इसे राष्ट्र के एक महत्वपूर्ण सामूहिक संकल्प का अवसर बताया। श्री मोदी ने कहा, “आज हम सभी देशवासी एक महान और महत्वपूर्ण संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं।” प्रधानमंत्री ने इस पहल की व्यापक प्रकृति को रेखांकित करते…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री पिंगली वेंकैया की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पिंगली वेंकैया को राष्ट्र को तिरंगा प्रदान करने में उनकी अमूल्य भूमिका के लिए स्मरण किया और कहा कि उनके प्रयास आज भी लोगों को समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय को अपार गर्व से भर देता है और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिए पूरे देश को प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

Read More

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडिटोरियम हॉल में रविवार को ‘नशा मुक्त युवाः विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो असीम कुमार घोष कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित रहकर हज़ारो युवाओं के साथ प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन से जुड़ें। राज्यपाल की अगुवाई में सभी ने नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशामुक्त भारत के निर्माण का आह्वान किया जिसे सभागार में उपस्थित 2500 से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा हरियाणा व पंजाब ही नहीं, पूरे देश के युवाओं को नशे की लत से दूर रखने की जरूरत है ताकि विकसित भारत के सपने को पूरा किया जा सके। हरियाणा सरकार जहां दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से राहगिरी, साइक्लोथोन तथा मैराथन के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त करने में सफलता के साथ आगे बढ़ रही है वहीं पंजाब सरकार न तो नशे पर रोक लगा सकी और न ही युवाओं को रोजगार दिलाने में सफल हो सकी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने गौरव बढाया है। इन खेलों में देश को कुल 13 गोल्ड मेडल मिले हैं जिनमें से 7 गोल्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए है। मुख्यमत्री श्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम विश्व स्तर पर चमकाने का काम किया है। इससे पहले भी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में मिलने वाले मेडलों में सर्वाधिक हरियाणा के खिलाड़ियों के नाम है। इनमें लड़कियों ने…

Read More

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अवसर पर कहा कि यह अभियान विकसित भारत के निर्माण की दिशा में युवा शक्ति को संगठित करने वाला एक ऐतिहासिक जन आंदोलन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से रखी गई विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में देश के स्वस्थ, सशक्त और जागरूक युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। फरीदाबाद में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया…

Read More

हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सहकारिता केवल एक विभाग नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि साथ मिलकर आगे बढऩा ही सहकारिता की मूल भावना है और जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है तो विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है और भारत सहकारिता से समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा। खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम पलवल में आयोजित जिला स्तरीय सहकारी जागरूकता सेमिनार को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्षों तक न्याय और सम्मान की प्रतीक्षा कर रहे डीएससी समाज को जहां हरियाणा में वर्तमान सरकार ने शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय किया वहीं पंजाब में डीएससी समाज के आरक्षण का कोटा खत्म किया जा रहा है। नौकरी में सिलेक्शन और मेडिकल टेस्ट होने के बावजूद पंजाब सरकार ने डीएससी समाज के युवाओं को ज्वाइनिंग के समय घर भेजने का काम किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की कारगुजारियों को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग…

Read More

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के सम्मान में रविवार को पानीपत स्थित गुर्जर धर्मशाला में समस्त गुर्जर समाज द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने डा. अर्चना गुप्ता का अभिनंदन और स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने समस्त गुर्जर समाज का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान डा. अर्चना गुप्ता ने गुर्जर भवन परिसर में बनने वाले लंगर हॉल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास भी किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि सभी समाजों की एकजुटता ही राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। जब…

Read More