Author: Rozana Desh Pardesh

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अगले एक माह के भीतर हरियाणा रोडवेज का मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, हरियाणा रोडवेज में करीब 700 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी तथा राज्य में 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। श्री विज आज चंडीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अतुल द्विवेदी भी उपस्थित रहे। *700 कंडक्टरों की होगी भर्ती, 500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी – विज* बैठक के दौरान अधिकारियों ने…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसानों की 10 लाख एकड़ भूमि को सुधारने के लिए लगभग 15.63 करोड़ रुपए की लागत से 25 हजार टन जिप्सम की खरीद की जाएगी ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में जिप्सम उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा, मुख्यमंत्री के…

Read More

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क विकसित करने और आमजन को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रही है। इसी दिशा में नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोथ कलां से खानपुर तक सड़क की विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य के लिए हरियाणा सरकार ने 2 करोड़ 45 लाख 92 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इस सड़क की विशेष मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य क्षेत्र के ग्रामीणों की…

Read More

भारत-यूनाइटेड किंगडम व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता (सीईटीए) हरियाणा के उद्योगों, एमएसएमई, किसानों, निर्यातकों तथा सेवा क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के नए अवसर लेकर आया है। 15 जुलाई, 2026 से लागू इस समझौते के तहत भारत के लगभग 99 प्रतिशत निर्यात को यूके के बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच प्राप्त हुई है, जो लगभग 100 प्रतिशत व्यापार मूल्य को कवर करती है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दुनिया के बड़े व प्रभावशाली देशों के साथ व्यापार संबंध मजबूत…

Read More

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने मंगलवार को पानीपत के निजामपुर गांव स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने पूरे स्कूल परिसर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों एवं शिक्षकों को विद्यालय परिसर में स्वच्छता के उच्च मानक बनाए रखने के निर्देश दिए। विद्यालय के निरीक्षण के उपरांत शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के साथ बैठक की और कक्षा में दी जा रही शिक्षा के स्तर पर विस्तृत संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचा सुधारने और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के…

Read More

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा एक पत्रकार वार्ता में संसद में कांग्रेस सांसदों के काम काज का लेखा जोखा रखते हुए बताया कि कांग्रेस सांसदों ने संसद में और संसद के बाहर भी अन्य सभी मुद्दों के साथ ही हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी या सह-मेजबानी का विषय लगातार उठाया और प्रदेश की जनता की आवाज संसद तक पहुंचायी। प्रदेश की जनता चाहती है कि हरियाणा के साथ न्याय हो। लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तक के बयानों में एक बात साफ है कि वो चाहते ही नहीं कि हरियाणा में ये खेल हों, ये लोग गुजरात को…

Read More

*HKRN कार्यालय के बहार कांग्रेस के कल होने वाले प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बयान मौजूदा सरकार ने प्रदेश (HKRN)हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए एक व्यवस्था बनाई है इससे पहले पूर्व की सरकारों में युवाओं का शोषण होता था बीच में बिचौलिए कर्मचारियों के वेतन को रखते थे बीजेपी की सरकार बनने के बाद इसके ऊपर विचार हुआ और इसके बाद HKRN लागू किया गया हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए जॉब सिक्योरिटी भी प्रदेश सरकार ने दी है –रणबीर सिंह गंगवा रणबीर गंगवा ने कहा कांग्रेस HKRN का विरोध कर रही है इस बात की हैरानी…

Read More

दिल्ली ब्रेकिंग केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था को लेकर फॉलो-अप बैठक की. बैठक में परीक्षाओं को सुचारू और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए जरूरी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए. NTA की परीक्षा टीम में भी बड़ा बदलाव किया गया है. करीब 600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को टीम में शामिल किया गया है. अब प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तर की चेकिंग व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके अलावा अगले 2 से 3 हफ्तों में NTA में 20-25 नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.…

Read More

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अमेरिका के चुनाव आयुक्त से बातचीत हुई जिसमें ज्ञानेश कुमार ने बताया कि कैसे भारत के हर एक मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र मौजूद है, और सवाल भी पूछा कि बिना मतदाता पहचान पत्र के आप अमेरिका में कैसे चुनाव करवाते हैं? भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस चर्चा के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कह रहे हैं कि हमको भी नागरिकों के लिए एक मतदाता पहचान पत्र लाना…

Read More

भारतीय सांख्यिकी सेवा के 2026 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की। 16 महिला अधिकारियों सहित 34 युवा अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए उपराष्ट्रपति ने प्रतिष्ठित सेवा में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि महिलाओं का बढ़ता प्रतिनिधित्व भारत की महिला सशक्तिकरण से लेकर महिला-नेतृत्व वाले विकास की ओर बढ़ती यात्रा को दर्शाता है। सटीक और विश्वसनीय आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा, “यदि आंकड़े सही नहीं हैं, तो कोई भी निर्णय सही नहीं हो सकता।” उन्होंने जोर…

Read More