Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की

    May 23, 2026

    अनिल विज ने अम्बाला छावनी के मुसद्दी लाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व स्कूल प्रबंधन को सहायतार्थ 10 लाख की राशि प्रदान की

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा की

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की
    • अनिल विज ने अम्बाला छावनी के मुसद्दी लाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व स्कूल प्रबंधन को सहायतार्थ 10 लाख की राशि प्रदान की
    • मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा की
    • आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
    • हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित
    • हरियाणा कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित
    • जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : कृष्ण कुमार बेदी
    • जिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
    Saturday, May 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की
    Haryana

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की

    May 23, 20262 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों (CMGGA) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को धरातल पर साकार करने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य आमजन के जीवन को सरल बनाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का भी संवेदनशीलता के साथ समाधान होना चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की वास्तविक पहचान है।

    बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अलग अलग बैच के सीएमजीजीए ने अपने-अपने फील्ड अनुभव मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए। मुख्यमंत्री ने सभी सहयोगियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित विस्तृत ब्रीफ नोट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह उल्लेख किया जाए कि फील्ड में कार्य करते समय किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, संबंधित अधिकारियों का सहयोग किस प्रकार मिला, कौन-कौन से प्रोजेक्ट प्रभावी रूप से आगे बढ़े तथा किन क्षेत्रों में अभी और कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फील्ड स्तर से प्राप्त अनुभव सरकार की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं सहयोगियों से जमीनी स्तर पर सक्रिय संवाद बनाए रखने तथा समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

    बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था, दीनदयाल योजना, स्वास्थ्य सेवा, जनसंवाद, जल प्रबंधन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने जनसंवाद के तहत आने वाली शिकायतों पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए।

    इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, उप प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव, ओएसडी श्री राजेश संधू सहित विभिन्न विभागों के साथ कार्यरत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (CMGGA) उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    अनिल विज ने अम्बाला छावनी के मुसद्दी लाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व स्कूल प्रबंधन को सहायतार्थ 10 लाख की राशि प्रदान की

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा की

    May 23, 2026

    आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    May 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की

    May 23, 2026

    अनिल विज ने अम्बाला छावनी के मुसद्दी लाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व स्कूल प्रबंधन को सहायतार्थ 10 लाख की राशि प्रदान की

    May 23, 2026

    मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा की

    May 23, 2026

    आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    May 23, 2026

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

    May 23, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की

    May 23, 2026

    अनिल विज ने अम्बाला छावनी के मुसद्दी लाल आर्य कन्या उच्च विद्यालय में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व स्कूल प्रबंधन को सहायतार्थ 10 लाख की राशि प्रदान की

    May 23, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.