मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों से पैदल यात्रा करते हुए सिग्नेचर टावर के पास यात्रा की मशाल स्थापित की। इस दौरान उन्होंने मशाल युवाओं को सौंपते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यात्रा का शुभारंभ विकसित भारत सभा से हुआ, जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश देते हुए कहा कि देश और प्रदेश का विकास तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं पहुंचें और लोगों का जीवन सुखी, समृद्ध एवं समस्यामुक्त बने।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के सिंह, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा,
मानेसर की मेयर डॉ इंद्रजीत यादव, गुरुग्राम सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला सहित गुरुग्राम जिला प्रशासन से सीपी शिवास कविराज, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी उत्तम सिंह तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।


