Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

    October 15, 2026

    उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार: श्रुति चौधरी

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार: श्रुति चौधरी
    • ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्री श्याम सिंह राणा
    • हरियाणा में साइबर सुरक्षा और डिजिटल बुनियादी ढांचे की मजबूती के लिए 738 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी
    • गुरुग्राम सहित पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की होगी क्लोज मॉनिटरिंग : राव नरबीर सिंह
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडिश कंपनियों के प्रतिनिधियों से राउंड टेबल वार्ता की, निवेश का न्यौता दिया
    Friday, October 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ लिया बाढ़ और फसल बर्बादी का जायजा
    National

    ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ लिया बाढ़ और फसल बर्बादी का जायजा

    September 16, 20265 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    बिहार में भीषण बाढ़ के संकट और किसानों की फसलों को पहुंचे भारी नुकसान के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, राज्य सरकार के मंत्रीगणों तथा केंद्र व राज्य के उच्चस्तरीय दल के साथ केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने हाजीपुर, वैशाली, मुंगेर और भागलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सघन दौरा किया। कहीं नाव में बैठकर, कहीं ट्रैक्टर पर सवार होकर तो कहीं हवाई सर्वेक्षण के जरिए उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का दर्द साझा किया। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट शब्दों में आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार की जनता के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और संकट की इस घड़ी से हर नागरिक को सुरक्षित उबारने के लिए हरसंभव वित्तीय व ढांचागत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

    प्रधानमंत्री के निर्देश पर तत्काल बिहार पहुंचे केंद्रीय मंत्री

    ​बिहार के कई जिलों में गंगा और अन्य नदियों के जलस्तर में रिकॉर्ड वृद्धि से उत्पन्न बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए केंद्र सरकार पूरी तरह संवेदनशील और सक्रिय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को एक उच्चस्तरीय केंद्रीय दल के साथ सीधे बिहार पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों व अधिकारियों की विशेष टीम मौजूद रही। ​पटना पहुंचने के उपरांत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, राज्य मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर जलमग्न क्षेत्रों का सघन मुआयना शुरू किया।

    नाव, ट्रैक्टर और बोट पर सवार होकर खेतों और गांवों तक पहुंचे शिवराज सिंह

    ​बाढ़ की जमीनी हकीकत को अपनी आंखों से देखने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान औपचारिकता से परे सीधे पानी में उतरे। हाजीपुर (वैशाली) के सर्वाधिक प्रभावित तेरसिया और सरायपुर गांवों में उन्होंने मोटरबोट और देशी नाव में सवार होकर जलमग्न रिहायशी इलाकों व खेतों का मुआयना किया। कई दुर्गम स्थानों पर उन्होंने ट्रैक्टर में बैठकर स्थिति देखी। ​राघोपुर सिक्स लेन ब्रिज से भी उन्होंने बाढ़ के फैलाव और जलस्तर का अवलोकन किया। इसके अलावा मुंगेर में नवागढ़ी राहत शिविर तथा कोजीकरैया बांध का निरीक्षण कर सुरक्षा व जल निकासी के प्रबंधों की समीक्षा की। इसके बाद भागलपुर पहुंचकर उन्होंने स्थापित राहत शिविरों का मुआयना किया और वहां शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों से आत्मीय संवाद स्थापित किया।

    2016 से भी एक फीट ऊपर पानी, केले और मक्के की फसलें तबाह

    ​बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेहद संवेदनशील और भावनात्मक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री जी और स्थानीय नागरिकों ने बताया है कि इस बार जलस्तर 2016 की ऐतिहासिक बाढ़ से भी लगभग एक फीट ऊपर चला गया है। 10 दिनों से अधिक समय तक लगातार पानी में डूबे रहने के कारण केले और मक्के की फसलें पूरी तरह खराब हो गई हैं। लगभग 50 लाख लोग इस विभीषिका से सीधे प्रभावित हुए हैं। लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं, मकानों को क्षति पहुंची है और पशुधन की भी हानि हुई है।

    ​उन्होंने कहा कि किसानों की खून-पसीने की कमाई को पानी में डूबते देखना अत्यंत पीड़ादायक है, लेकिन अन्नदाताओं को हताश होने की आवश्यकता नहीं है; सरकार उनकी मेहनत और आजीविका की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    राज्य सरकार की तत्परता और तात्कालिक राहत वितरण की सराहना
    ​
    शिवराज सिंह चौहान ने संकट के समय में राज्य सरकार की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन दिन-रात राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है। ​राज्य सरकार द्वारा तात्कालिक सहायता के रूप में प्रत्येक प्रभावित परिवार के बैंक खाते में 7,000 रुपए की राशि सीधे अंतरित (DBT) करने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। ​बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बोट के जरिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीमों को भेजकर घर-घर व शिविरों में चिकित्सा सहायता और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रभावित परिवारों के लिए सुरक्षित आश्रय, स्वच्छ पेयजल, सूखे राशन तथा गर्म भोजन के पैकेटों का सुचारू वितरण सुनिश्चित किया गया है।

    एनडीआरएफ और केंद्रीय अंतर-मंत्रालयी दल करेगा पूर्ण नुकसान का आकलन

    ​केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार अपने राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) और संसाधनों से त्वरित मदद पहुंचा रही है, लेकिन व्यापक पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार पूरी ताकत झोंकेगी। उन्होंने बताया कि आज कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी प्राथमिक स्थिति देख रहे हैं। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार की ओर से एक विस्तृत अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (IMCT) बिहार भेजा जाएगा। यह दल राज्य के विभिन्न जिलों में हुए नुकसान- विशेषकर कृषि फसलों, सड़कों, पुल-पुलियों, मकानों और पशुधन की क्षति का विस्तृत आकलन करेगा। राज्य सरकार द्वारा एनडीआरएफ (NDRF) के तहत जो भी औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा, उसके अनुरूप केंद्र सरकार बिना किसी विलंब के पर्याप्त वित्तीय व भौतिक सहायता जारी करेगी।

    बिहार की जनता जनार्दन को संकट से पार लगाना हमारा संकल्प

    ​बाढ़ पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं बिहार की आदरणीय जनता जनार्दन को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की ओर से आश्वस्त करता हूँ कि भले ही यह संकट बहुत बड़ा है, लेकिन हमारे हौसले और सेवा का संकल्प उससे भी बड़ा है। इस संकट के पार निकालने में हम राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। किसी भी पीड़ित परिवार को बेसहारा नहीं रहने दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री आवास पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    ​दिनभर विभिन्न जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों, तटबंधों और राहत शिविरों का सघन दौरा करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 6 बजे अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्रीय एवं राज्य सरकार के सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहेंगे, जहां राहत सामग्री के वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं, फसलों के मुआवजे की कार्ययोजना तथा क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की बहाली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    डॉ. जितेंद्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल भवन में डीएआरपीजी कार्यालय में विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की

    October 5, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

    October 5, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

    October 15, 2026

    उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेगी हरियाणा सरकार: श्रुति चौधरी

    October 15, 2026

    ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल मजबूत कर रही सरकार : रणबीर गंगवा

    October 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना किसान को पारदर्शी तरीके से हाथ में मिले उसकी पॉलिसी : श्री श्याम सिंह राणा

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से की महत्वपूर्ण मुलाकात

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीडन में इंडिया-स्वीडन इनोवेशन डे 2026 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

    October 15, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.