हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के 380 पदों पर नवनियुक्त चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उनके सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने हरियाणा के लोगों को पावन पर्व रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की भी शुभकामनाएं दीं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग में कुल 397 डी-ग्रुप पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है, जिनमें से लगभग 380 अभ्यर्थियों को आज नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। इन पदों में अटेंडेंट, किचन हेल्पर और माली आदि पद शामिल हैं। महिला कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके घरों के नजदीक तैनाती देने का प्रयास किया गया है। इसी प्रकार अन्य नवनियुक्त कर्मचारियों को भी यथासंभव उनके घरों के नजदीक स्टेशन आवंटित किए गए हैं।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शी और योग्यता आधारित भर्ती नीति के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। सरकार की ‘बिना खर्ची-पर्ची’ नीति और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि सरकारी विभागों में पर्याप्त मानव संसाधन सुनिश्चित करना भी है।
इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन विभाग के निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, हरियाणा पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक श्री राजीव प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Breaking News
- ਉਜ਼ਬੇਕਿਸਤਾਨ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਉੱਚਾ ਸਨਮਾਨ
- आईबीबीआई (IBBI) ने इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल नवनीत गुप्ता को निलंबित किया!
- केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का नेतृत्व किया
- केंद्रीय मंत्रीडॉ. जितेन्द्र सिंह ने जम्मू में 1,503 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पीएमजीएसवाई सड़कों की आधारशिला रखी
- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रोकी जा सकने वाली दिव्यांगता की रोकथाम के लिए महिलाओं के बीच अधिक जागरूकता फैलाने का आह्वान किया
- उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रामकृष्ण हेगड़े जी के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया
- उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण के महत्वपूर्ण चरण का किया शुभारंभ
- कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बूस्टिंग स्टेशन, राजकीय स्कूल भवन व चौपाल का किया उद्घाटन


