Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
    • प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
    • HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
    • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में: 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
    Haryana

    हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा एक्शन मोड में: 3 स्कूलों का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

    August 24, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा प्रदेश की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजकीय स्कूलों में धरातलीय स्तर पर व्यापक सुधार लाने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राज्य के सरकारी शिक्षण संस्थानों में बुनियादी ढांचा मजबूत करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री स्वयं ग्राउंड पर उतरकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

    इसी कड़ी में सोमवार को शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के तीन राजकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र के रायपुर रोडान गांव स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल और राजकीय हाई स्कूल का दौरा किया। इसके बाद वे अंबाला के ‘पीएम श्री’ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्कूल परिसरों की साफ-सफाई, पीने के पानी और शौचालयों जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्थाओं का बारीक अवलोकन किया।

    सरपंचों, एसएमसी और छात्रों से सीधा संवाद

    निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने एक नई और संवेदनशील पहल की। उन्होंने मौके पर ही संबंधित गांवों के पंचों और सरपंचों को बुलाया ताकि स्थानीय स्तर की समस्याओं पर तुरंत बात की जा सके। इसके बाद मंत्री ने एसएमसी व प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्रों से सीधा संवाद किया और उनसे पढ़ाई के स्तर, किताबों की उपलब्धता तथा अन्य समस्याओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

    शिक्षा मंत्री ने मौके पर ही निर्देश दिए कि जो समस्याएं पंचायत अथवा सरपंच स्तर पर हल की जा सकती हैं, उनका समाधान तुरंत स्थानीय प्रशासन और पंचायत के सहयोग से कराया जाए। वहीं, जो मुद्दे शिक्षा विभाग के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, मंत्री ने उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द हल करने का ठोस आश्वासन दिया।

    1500 राजकीय स्कूलों के कायाकल्प की योजना

    इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि हरियाणा का शिक्षा विभाग प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मॉडल शिक्षण संस्थानों के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए विभाग ने एक विस्तृत और चरणबद्ध योजना तैयार की है।

    योजना के पहले चरण में राज्य के 1500 राजकीय स्कूलों को चिह्नित किया गया है, जहां बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक बुनियादी सुविधाएं और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इस प्रथम चरण के पूरा होने के बाद, अन्य सभी सरकारी स्कूलों का भी चरणबद्ध तरीके से कायाकल्प (रिनोवेशन) किया जाएगा ताकि निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।

    लापरवाही पर सख्त रुख और स्वच्छता पर जोर

    शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि सरकारी शिक्षण संस्थानों के संचालन में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अध्यापकों और प्राचार्यों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएं। उन्होंने स्कूलों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि एक स्वच्छ वातावरण ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार होता है।

    धरातल पर उतरने वाले शिक्षा मंत्री

    गौरतलब है कि श्री महीपाल ढांडा प्रदेश के ऐसे पहले शिक्षा मंत्री बनकर उभरे हैं, जो स्वयं धरातल पर जाकर राजकीय स्कूलों का निरीक्षण कर रहे हैं और मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करा रहे हैं। मंत्री का यह रवैया शिक्षा क्षेत्र में जमीनी बदलाव की एक नई दिशा तय कर रहा है।

    मंत्री श्री महीपाल ढांडा हाल ही के दिनों में प्रदेश के 3 राजकीय कॉलेजों और 5 राजकीय स्कूलों का औचक निरीक्षण कर चुके हैं। लगातार किए जा रहे इन दौरों से शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में जवाबदेही बढ़ी है, वहीं आम जनता और विद्यार्थियों में सरकारी शिक्षा प्रणाली के प्रति विश्वास सुदृढ़ हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.