Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
    • प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
    • HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
    • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»ब्रिक्स के युवा कार्य मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ.मनसुख मांडविया और रक्षा निखिल खडसे ने किया
    National

    ब्रिक्स के युवा कार्य मंत्रियों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डॉ.मनसुख मांडविया और रक्षा निखिल खडसे ने किया

    August 22, 20266 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के युवा कार्य विभाग द्वारा आयोजित ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक शनिवार, 22 अगस्त, 2026 को विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    इस बैठक की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने की। उनके साथ माननीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे और युवा कार्यक्रम विभाग के सचिव श्री सुनील पालीवाल भी उपस्थित थे।

    मंत्रियों की बैठक में हुई चर्चाएं ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स युवा परिषद की बैठक के परिणामों पर आधारित थीं। इन आयोजनों में प्राप्त हुई सिफारिशों और विचारों से युवा कार्य मंत्रियों की चर्चा के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ।

    माननीय केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में, हमने 2047 के लिए एक विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है, जब भारत अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा। प्रधानमंत्री ने इस विज़न को साकार करने की दिशा में देश का नेतृत्व करने के लिए बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले 1,00,000 युवा नेता तैयार करने का आह्वान किया है।”

    डॉ. मांडविया ने कहा, “इसलिए, हमने इसी भावना के साथ कई पहल शुरू की हैं। हमने स्वयंसेवा, सीखने, नेतृत्व और नागरिक भागीदारी के लिए ‘माय भारत’ नाम का एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म बनाया है। इस समय 25 मिलियन से अधिक युवा इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण करा चुके हैं और इसमें सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं।”

    इन कार्यक्रमों में ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के युवा प्रतिनिधि, युवा नेता, नीति-निर्माता और वरिष्ठ अधिकारी एक जुट हुए। इससे युवाओं के आवश्यक मुद्दों पर बातचीत करने, अनुभव साझा करने और मिलकर काम करने के लिए मंच उपलब्ध हुआ।

    माननीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री ने बेहतर भविष्य बनाने के लिए युवाओं के साथ मिलकर काम करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा, “भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान हमारा दृष्टिकोण स्पष्ट रहा है कि युवाओं को केवल लाभ पाने वाले के तौर पर नहीं, बल्कि हमारे साझा भविष्य को बनाने में सक्रिय साझेदार के रूप में देखा जाना चाहिए। आइए, हम युवाओं की भागीदारी से आगे बढ़कर युवाओं के साथ साझेदारी की ओर बढ़ें,विचार-विमर्श से आगे बढ़कर मिलकर कुछ नया बनाने की ओर, युवाओं के लिए कार्यक्रम बनाने से आगे बढ़कर युवाओं के साथ मिलकर मंच तैयार करने की ओर बढ़े। आइए, हम सब मिलकर एक ऐसा ब्रिक्स बनाएं, जहां युवा केवल भविष्य की तैयारी न कर रहे हों, बल्कि उसे सक्रिय रूप से आकार दे रहे हों।”

    ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक के अवसर पर ब्रिक्स के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ नामक एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें प्रत्येक प्रतिनिधि ने अपनी-अपनी माताओं के सम्मान में एक पौधा लगाया। इस भाव को व्यापक रूप से सराहा गया और इसे कृतज्ञता की एक प्रतीकात्मक और हार्दिक अभिव्यक्ति माना गया।

    प्रतिनिधियों ने विशाखापत्तनम के आस-पास के महत्वपूर्ण धरोहर स्थलों में से एक, ऐतिहासिक तोतलाकोंडा बौद्ध मठ का भी दौरा किया। इस दौरे से प्रतिनिधियों को भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत और शांति, सद्भाव और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की पुरानी परंपराओं के बारे में विशेष जानकारी मिली। मेहमानों ने इसे बहुत पसंद किया। इसने पूरे कार्यक्रम में एक समृद्ध सांस्कृतिक पहलू जोड़ा और ब्रिक्स देशों के युवाओं के बीच मित्रता और आपसी समझ के रिश्तों को और मज़बूत किया।

    19 और 20 अगस्त, 2026 को गुजरात के गांधीनगर में आयोजित ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन और ब्रिक्स युवा परिषद की बैठक के बाद, ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक युवाओं से जुड़ी गतिविधियों का समापन कार्यक्रम थी। इस बैठक में ब्रिक्स के सदस्य देशों के युवा कार्य के लिए उत्तरदायी मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के बीच सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की, नीतिगत दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान किया और टिकाऊ व समावेशी विकास में युवाओं की भूमिका को और बढ़ाने की प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

    ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक का एक मुख्य परिणाम संयुक्त वक्तव्य को अपनाना था। यह वक्तव्य युवाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने और विकास प्रक्रियाओं में युवाओं की सार्थक भागीदारी को बढ़ावा देने के प्रति ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त वक्तव्य में शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल, युवा उद्यमिता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार, सामाजिक और सांस्कृतिक भागीदारी, समाज सेवा और स्वयंसेवा,विकास, गरीबी, भुखमरी और असमानताओं से निपटना,स्वास्थ्य, युवा और खेल, युवा, पर्यावरण और स्थिरता, अंतर-धार्मिक युवा संवाद,युवा आदान-प्रदान और इनमें युवाओं को शामिल करने के महत्व के बारे में बताया गया है।

    मंत्रियों की बैठक में चर्चा के मुख्य विषयों में से एक था युवाओं के लिए ऐसा माहौल बनाना जिससे वे अपनी क्षमताएं विकसित कर सकें, निर्णय लेने की प्रक्रिया में सार्थक रूप से शामिल हो सकें और युवाओं से जुड़े मौजूदा मुद्दों का समाधान करने में योगदान दे सकें। उन्होंने युवाओं के नेतृत्व वाली पहलों को मज़बूत करने, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा साझा हितों के मुद्दों पर विचार-विमर्श के ज़रिए युवाओं के बीच सीमा-पार सहयोग के अवसर बढ़ाने के महत्व पर भी ज़ोर दिया।

    ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक का सफल समापन और ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों के संयुक्त वक्तव्य को अपनाना, ब्रिक्स देशों के बीच युवा सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    ब्रिक्स युवा कार्यक्रमों से साझेदारियों सुदृढ़ हुई हैं, आपसी समझ बढ़ी है और ब्रिक्स के युवाओं और संस्थानों के बीच निरंतर सहयोग के मार्ग खुले हैं।

    भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत, युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों का उदे्श्य युवाओं के बीच सहयोग को मज़बूत करना रहा है। इसमें बेहतर तौर-तरीकों के आदान-प्रदान, राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और मिलकर काम करने पर ज़ोर दिया गया है। यह सब भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता की मुख्य थीम – “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” के अनुरूप है।

    भारत की 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान ब्रिक्स युवा गतिविधियों के कैलेंडर के तहत ब्रिक्स युवा शिखर सम्मेलन, ब्रिक्स युवा परिषद की बैठक और ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक आयोजित की गई थी। इसी क्रम में 22 अगस्त, 2026 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    जैसे-जैसे भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रही है, इन वार्ताओं के परिणाम निरंतर सहयोग के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करते हैं और एक अधिक लचीला, नवाचार, समावेशी और टिकाऊ भविष्य के निर्माण में युवाओं की क्षमता का उपयोग करने के लिए ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं।

    ब्रिक्स युवा कार्य मंत्रियों की बैठक के अवसर पर डॉ. मनसुख मांडविया ने दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। चर्चाओं में युवा कार्यक्रम और खेल के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग सुदृढ़ करने पर ध्यान दिया गया, जिसमें कौशल विकास, युवा उद्यमिता और युवा सहभागिता के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया।

    सभी पक्षों ने युवा और खेल के क्षेत्रों में भारत और संबंधित देशों के बीच संबंधों को और मज़बूत करने के लिए आदान-प्रदान कार्यक्रम, क्षमता-निर्माण की पहल और संस्थागत ढांचे के ज़रिए घनिष्ठ सहयोग के तरीकों पर विचार–विमर्श किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.