*HKRN कार्यालय के बहार कांग्रेस के कल होने वाले प्रदर्शन पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बयान
मौजूदा सरकार ने प्रदेश (HKRN)हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए एक व्यवस्था बनाई है
इससे पहले पूर्व की सरकारों में युवाओं का शोषण होता था
बीच में बिचौलिए कर्मचारियों के वेतन को रखते थे
बीजेपी की सरकार बनने के बाद इसके ऊपर विचार हुआ और इसके बाद HKRN लागू किया गया
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए जॉब सिक्योरिटी भी प्रदेश सरकार ने दी है –रणबीर सिंह गंगवा
रणबीर गंगवा ने कहा कांग्रेस HKRN का विरोध कर रही है इस बात की हैरानी है
कांग्रेस ने अपनी सरकार के समय युवाओं का पूरी तरह शोषण किया
रणबीर सिंह गंगवा ने कांग्रेस के ऊपर निशाना साधते हुए चुटकी ली
कांग्रेस के कई उम्मीदवार 2024 के चुनाव में वोट के बदले नौकरी की बात कर रहे थे
कांग्रेस की इसी तरह की मंशा रही है उसने कभी युवाओं के हित में नहीं काम किया
हरियाणा में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC)और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के माध्यम से रेगुलर भर्ती भी की जा रही है–रणबीर सिंह गंगवा

