दिल्ली ब्रेकिंग
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की परीक्षा व्यवस्था को लेकर फॉलो-अप बैठक की.
बैठक में परीक्षाओं को सुचारू और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए जरूरी सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए गए.
NTA की परीक्षा टीम में भी बड़ा बदलाव किया गया है.
करीब 600 विशेषज्ञों को हटाकर नए विशेषज्ञों को टीम में शामिल किया गया है.
अब प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तर की चेकिंग व्यवस्था लागू की जाएगी.
इसके अलावा अगले 2 से 3 हफ्तों में NTA में 20-25 नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.
आगे और अधिकारियों की भर्ती की योजना पर भी चर्चा हुई है.
NTA के कार्यालयों को जल्द ही नई जगह पर शिफ्ट किया जाएगा नए कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा और CISF की टीमें तैनात की जाएंगी.


