अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अमेरिका के चुनाव आयुक्त से बातचीत हुई जिसमें ज्ञानेश कुमार ने बताया कि कैसे भारत के हर एक मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र मौजूद है, और सवाल भी पूछा कि बिना मतदाता पहचान पत्र के आप अमेरिका में कैसे चुनाव करवाते हैं?
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस चर्चा के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कह रहे हैं कि हमको भी नागरिकों के लिए एक मतदाता पहचान पत्र लाना होगा और इसके लिए अमेरिका में कानून बनाने की जरूरत है..


