प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने रेवाड़ी में आयोजित 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारी आठ दशकों की लोकतांत्रिक यात्रा है जिसने इस भारत देश को एक सशक्त, मजबूत, लोकतांत्रिक देश के रूप में स्थापित किया है।
राज्य मंत्री श्री राजेश नागर शनिवार को रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित 80वें जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण करने उपरांत अपना संदेश दिया।
राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी स्थिति लगातार मजबूत कर रहा है और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी के साथ-साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का अवसर भी हमारे लिए गौरव का विषय है। ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना और राष्ट्र भक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में हरियाणा ने भी उल्लेखनीय भागीदारी की है। हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध व्यापक जन चेतना पैदा करेगी।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में बैंड की धुन पर पीटी-डंबल शो का प्रदर्शन किया गया।


