Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
    • प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
    • HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
    • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला
    Tuesday, September 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»National»भारत और केन्या के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक एवं बहुआयामी संबंध हैं: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला
    National

    भारत और केन्या के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक एवं बहुआयामी संबंध हैं: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला

    August 13, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज कहा कि भारत और केन्या के बीच सदियों से चले आ रहे ऐतिहासिक एवं बहुआयामी संबंध हैं। उन्होंने कहा कि नियमित उच्चस्तरीय संवाद और संपर्क ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को निरंतर सुदृढ़ किया है।

    श्री बिरला ने यह बात आज संसद भवन परिसर में केन्या की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष महामहिम (डॉ.) मूसा एम. वेटांग’उला, EGH के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहीं। इस वर्ष के प्रारंभ में नई दिल्ली में आयोजित 28वें सीएसपीओसी के अवसर पर डॉ. वेटांग’उला के साथ हुई अपनी भेंट का स्मरण करते हुए श्री बिरला कहा कि डॉ. वेटांग’उला को सार्वजनिक जीवन का व्यापक अनुभव तथा विधि, विधिनिर्माण और प्रशासन के क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव प्राप्त है। उन्होंने केन्या की जनता के हित में सुशासन को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

    भारत और केन्या के बीच सदियों पुराने people to people संबंधों को रेखांकित करते हुए श्री बिरला ने भारतीय मूल के लोगों को स्वदेशी समुदाय के रूप में मान्यता प्रदान करने के केन्या सरकार के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संबंध और अधिक प्रगाढ़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और केन्या दोनों लोकतंत्र, समावेशी विकास और मानव-केंद्रित प्रगति को विशेष महत्व देते हैं। उन्होंने कहा कि यह साझा दृष्टिकोण दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को विशेष गहराई प्रदान करता है। औपनिवेशिक शासन के विरुद्ध केन्या के स्वतंत्रता संघर्ष पर महात्मा गांधी के प्रभाव का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विश्वभर में सत्य और अहिंसा के शांतिपूर्ण संघर्ष के शाश्वत प्रतीक के रूप में सम्मान दिया जाता है। उन्होंने केन्या की संसद में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर सहमति प्रदान करने के लिए डॉ. वेटांग’उला के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

    श्री बिरला ने आगे कहा कि स्वतंत्रता के पश्चात संविधान के मार्गदर्शन में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत ने व्यापक विकास और सामाजिक परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि भारत की निर्वाचन प्रक्रिया में जनता की व्यापक भागीदारी होती है। पिछले चुनाव में लगभग 97 करोड़ पात्र मतदाताओं में से करीब 65 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह लोकतंत्र के प्रति जनता के विश्वास और आस्था को दर्शाता है।

    यह उल्लेख करते हुए कि संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं को अभिव्यक्ति मिलती है, श्री बिरला ने कहा कि भारत और केन्या के बीच संसदीय संवाद निरंतर मजबूत हो रहा है। दोनों देशों में संसदीय मैत्री समूहों के गठन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के नियमित आदान-प्रदान से दोनों देशों के संसदीय संबंधों को नए आयाम प्रदान किए जा सकते हैं।

    केन्या की संसद की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप वहां के सांसदों और अधिकारियों के लिए संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान फॉर डेमोक्रेसीज (PRIDE) द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए श्री बिरला ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में संसद के कामकाज में प्रौद्योगिकी का उपयोग अपरिहार्य हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत की संसद ने पारदर्शिता, दक्षता, समावेशिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अपने कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का उपयोग किया है। उन्होंने बताया कि भारत को इस क्षेत्र में अपने अनुभव केन्या की संसद के साथ साझा करने में प्रसन्नता होगी।

    डॉ. वेटांग’उला ने श्री बिरला द्वारा किए गए गर्मजोशीपूर्ण स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस वर्ष के प्रारंभ में नई दिल्ली में आयोजित 28वें सीएसपीओसी को स्मरण करते हुए कहा कि यह सर्वाधिक सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित संसदीय कार्यक्रमों में से एक था। उन्होंने कहा कि भारतीय मूल के लोगों ने केन्या के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा भारतीय समुदाय संसद और सरकार सहित जीवन के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है। डॉ. वेटांग’उला ने दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र सहित वैश्विक बहुपक्षीय मंचों पर मजबूत संबंधों को रेखांकित किया । उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लोकतांत्रिक सुधारों की आवश्यकता पर बल देते हुए 21वीं सदी की वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से प्रतिबिंबित करने के लिए भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाए जाने का भी समर्थन किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.