भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में बादली विधान सभा क्षेत्र की वीरवार की शाम तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अनाज मंडी से शुरू हुई और चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय कॉलेज से सामने संपन्न हुई। शहीदों के सम्मान में बादली हल्का है मैदान में नारों से पूरा बादली क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि गांव गांव वीर भूमि है ,अगणित है विजय गाथा। हे वीरों तुमको नमन करने के लिए ये आज बादली हल्का तुमको है शीश नवाता।
धनखड़ ने कहा कि आज जोश का दिन है ,साहस का दिन है। चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, राजगुरु, राजेंद्र लाहिड़ी, राम प्रसाद बिस्मिल, नेता जी सुभाष चंद्र बोस, वीर सावरकर, खुदीराम बोस जैसे अगणित महानायकों ने मां भारती की आजादी के लिए चले आंदोलन में अग्रेजी हुकूमत की यातनाएं झेली और अपने प्राणों का बलिदान दिया।
धनखड़ ने कहा कि आजादी के बाद भारत चीन युद्ध 1962, भारत पाक युद्ध 1965 व1971 और कारगिल की लड़ाई में हमारे वीर योद्धाओं ने अपने जीवन का बलिदान मां भारती की रक्षा करते हुए दिया। आज उन सभी मां भारती के वीर सपूतों को नमन करने का दिन है ,उन सभी को सम्मान करने का दिन है। जिस तिरंगे की आम बान शान के लिए अपनी कुर्बानी दी, आज उसी तिरंगे के सम्मान का दिन है। यात्रा में भागीदारों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। रास्ते में ग्रामीणों ने यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
इस बार का खास होगा 15 अगस्त को आजादी दिवस समारोह बोले धनखड़
भाजपा राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस वर्ष आजादी का पर्व खास होगा
पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् आजादी के समारोह में पूरा गाया जाएगा। पहले यह गीत कांग्रेस ने छोटा कर दिया था। पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने राष्ट्रीय गीत का मान सम्मान बढ़ाने का ऐतिहासिक कार्य किया है
इसलिए सभी कार्यकर्ता आजादी के पर्व पर आयोजित होने होने जा रहे समारोहों में भागीदारी करें और पूरी शान के साथ पूरा राष्ट्रीय गीत गाएं।
बादली विधान की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में क्षेत्र की सरदारी, पूर्व सैन्य योद्धा, वीर नारी, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, दिनेश कौशिक, चेयरपर्सन सरोज राठी, चेयरमैन बिल्लू कादियान, सहित बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं, युवाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भागीदारी की


