अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में 92 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले पहलवान सक्षम लोहचब का बुपनियां स्थित जयबीर अखाड़े में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे और विजता खिलाड़ी को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि का क्षेत्र की सरदारी ने स्वागत किया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद गांव पहुंचने पर पहलवान सक्षम का ग्रामीणों और पहलवानों ने जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें अखाड़े तक लाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में पहलवान, कोच, ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहे। अखाड़े में पहुंचने पर ग्रामीणों ने सक्षम लोहचब का फूलों और रुपए की मालाएं पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान पहलवानों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। अखाड़ा परिसर में मौजूद लोगों ने सक्षम की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।
समारोह को संबोधित करते हुए औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि खिलाड़ी, सैनिक और किसान हमारे असली हीरो हैं। बुपनियां और आसपास का क्षेत्र पहलवानों की भूमि है। यहां की मिट्टी ने समय-समय पर देश को बेहतरीन पहलवान दिए हैं। उन्होंने सक्षम लोहचब की उपलब्धि की जमकर सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीतना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया। सक्षम लोहचब की इस उपलब्धि से बुपनियां की कुश्ती परंपरा को भी नई पहचान मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि सक्षम ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न केवल पदक जीता, बल्कि पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सम्मान समारोह के दौरान अखाड़े में मौजूद पहलवानों और कोचों ने भी सक्षम का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अखाड़ा संचालक जयवीर कोच ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र की सरदारी , जिला पार्षद संजय दलाल,जिला खेल अधिकारी सत्येंद्र नांदल, बारह के प्रधान उमेद देशवाल,चेयरमैन लीलू पहलवान,जीते प्रधान अनिल प्रधान शाहपुर,बिल्लू ठेकेदार मांडोठी सहित कुश्ती कोच, कुश्ती संघ के पदाधिकारियों सहित पहलवानों ने सक्षम के उज्जवल भविष्य की कामना की।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


