Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे में वीर सैनिकों के बलिदान की महक, किसानों के परिश्रम और युवाओं के सपनों की चमक आती है नजर:नायब सिंह सैनी
    Haryana

    राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे में वीर सैनिकों के बलिदान की महक, किसानों के परिश्रम और युवाओं के सपनों की चमक आती है नजर:नायब सिंह सैनी

    August 10, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग, वीर सैनिकों का शौर्य, माताओं की तपस्या, किसानों का परिश्रम और हमारे युवाओं के सपनों की चमक है। यहां कुरुक्षेत्र की हवाएं एक ही संदेश दे रही हैं कि राष्ट्र से बड़ा कुछ नहीं, तिरंगे से बढकऱ कोई गौरव नहीं है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा एक जन-अभियान व राष्ट्र उत्सव बन चुका है। वर्ष 2022 में शुरू हुए इस अभियान ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रत्येक नागरिक के संबंध को अधिक आत्मीय बनाया है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को लाडवा व थानेसर विधानसभा में आयोजित राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्यस्तरीय तिरंगा यात्रा का पिपली मंडल से शुभारंभ किया। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ साथ सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित हजारों नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और यह तिरंगा यात्रा पुलिस लाईन, नए बस स्टैंड, द्रोणाचार्य स्टेडियम से होती हुई थानेसर मंडल के लघु सचिवालय में बने शहीदी स्मारक पर सम्पन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर पूरे जोश के साथ भारत माता के जयघोष बोलकर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की फिजा में देश भक्ति का रंग घोल दिया है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहीदी स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया और शहीदों के परिजनों को शाल ओढाकर सम्मानित किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने शहीदी स्मारक पर कदम का पौधा लगाया।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम जन के हाथों में तिरंगा देखकर मेरा मन श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति से भर गया है। कुरुक्षेत्र कोई साधारण भूमि नहीं है। यह वह धर्मभूमि है, जहां भगवान श्रीकृष्ण ने मानव मात्र को श्रीमद्भागवत गीता का अमर संदेश दिया था कि कर्तव्य से कभी पीछे मत हटो। इसी धरती से हम तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। यह अद्भुत संयोग हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करना ही आधुनिक युग का राष्ट्रधर्म है। उन्होंने कहा कि गीता हमें कर्मयोग सिखाती है और तिरंगा हमें राष्ट्रयोग सिखाता है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक समय था जब तिरंगा केवल सरकारी भवनों पर दिखाई देता था। आज यह हर गली, हर गांव, हर छत, हर दुकान और हर भारतवासी के हृदय में लहरा रहा है। जब किसी गरीब की छोटी-सी झोपड़ी पर तिरंगा लहराता है तो वह झोपड़ी भी भारत के स्वाभिमान का मंदिर बन जाती है और जब किसी किसान के ट्रैक्टर पर तिरंगा सजता है तो मिट्टी का प्रत्येक कण राष्ट्रभक्ति की सुगंध से भर जाता है। जब कोई बच्चा अपने हाथ में तिरंगा लेकर चलता है तो उसमें हमें विकसित भारत का भविष्य दिखाई देता है।

    उन्होंने कहा कि आज तिरंगे के सामने हमारा संकल्प होना चाहिए कि कोई बेटी शिक्षा से वंचित नहीं रहेगी, कोई बेटी असुरक्षित महसूस नहीं करेगी और किसी बेटी के सपनों पर भेदभाव का पहरा नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प देश के सामने रखा है। वर्ष 2047 में जब स्वतंत्रता के सौ वर्ष पूरे होंगे, तब भारत कैसा होगा-इसका निर्णय आज के हमारे कर्म करेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के इस विराट संकल्प में हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमें अपने गांवों को आधुनिक बनाना है, लेकिन अपनी संस्कृति को नहीं भूलना है।

    उन्होंने कहा कि इस तिरंगा यात्रा से हमें सामाजिक एकता का भी संदेश देना है। हमारी भाषा अलग हो सकती है, वेशभूषा अलग हो सकती है, पूजा-पद्धति अलग हो सकती है, लेकिन हमारा तिरंगा एक है। तिरंगा हम 140 करोड़ भारतीयों की पहचान है, धडकऩ है। जब तिरंगा लहराता है, तब छोटे-बड़े, गरीब-अमीर और शहर-गांव के सभी भेद मिट जाते हैं। केवल एक पहचान बचती है कि हम सब भारतीय हैं।

    उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा आगे बढऩेे के साथ हमारेे कदमों के साथ हमारा संकल्प भी आगे बढऩा चाहिए। हर हाथ में तिरंगा हो, हर मन में भारत हो और हर कर्म में राष्ट्रहित हो। तिरंगा हमारे घर की छत पर भी लहराए और हमारे चरित्र में भी दिखाई दे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.