दिल्ली ब्रेकिंग
कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का बयान
हरियाणा में जल जीवन मिशन के सभी कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहे हैं।
बारिश के दौरान रोड कटाव और अन्य समस्याओं पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।
कहीं भी आपदा जैसी स्थिति बनने पर विभाग की मशीनरी तुरंत काम पर लग जाती है।
दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन 2.0 को लेकर बैठक होगी।
बैठक में हरियाणा के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसद शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
हरियाणा ने जल जीवन मिशन का पहला लक्ष्य समय से पहले पूरा कर लिया था।
जल जीवन मिशन 2.0 के तहत नई ढाणियों, बीपीएल कॉलोनियों और मुख्यमंत्री आवास योजना के नए प्लॉटों तक पेयजल पाइपलाइन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त फंड की मांग की जाएगी।
नई बूस्टिंग स्टेशन और पाइपलाइन बिछाने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता मांगी जाएगी।
भिवानी-दादरी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से 450 से अधिक वाटर वर्क्स प्रभावित हुए हैं।
प्रभावित वाटर वर्क्स की मरम्मत के लिए केंद्र से लगभग ₹120–130 करोड़ की सहायता की मांग रखी जाएगी।

