भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सामाजिक समरसता का अभियान चलाया जा रहा है। वाराणसी स्थित गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश हरियाणा के सभी 27 जिलों में पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत होगा। इसके बाद मंदिरों में उनकी स्थापना कर गांव-गांव तक सामाजिक समरसता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज के संत थे। इसी उद्देश्य से जालंधर से वाराणसी तक सामाजिक समरसता यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसका हरियाणा में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी समाजों, संत-महात्माओं, युवाओं और विद्यार्थियों को इस अभियान से जोड़कर गुरु रविदास जी के समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रदेश की उपाध्यक्षा बंतों कटारिया, पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, भाजपा गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम महानगर अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व मंत्री बनवारीलाल, पूर्व मंत्री जगदीश नैयर, गुरुग्राम मेयर राजरानी मल्होत्रा, मानेसर मेयर डॉ इंद्रजीत यादव सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


