भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश टीम की पहली महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय पंचकमल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया तथा प्रदेश संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी तथा संगठन की अपेक्षाओं, कार्यपद्धति और आगामी रणनीति को लेकर मार्गदर्शन किया।
बैठक के दौरान डा. अर्चना गुप्ता, डा. सतीश पूनिया और फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों से वन-टू-वन संवाद किया। प्रत्येक पदाधिकारी से उनके दायित्व, कार्ययोजना, संगठन विस्तार और जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी ने सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर बोलते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए सेवा की भावना सर्वाेपरि है। प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन की रीति-नीति के अनुरूप अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करें।
प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और प्रदेश टीम का प्रत्येक सदस्य बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रवास करे। उन्होंने सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, सामाजिक समरसता, जनसंपर्क अभियानों तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी टीम भावना के साथ कार्यकर्ताओं से नियमित संवाद बनाए रखें, संगठन की कार्यशैली के अनुरूप समयबद्ध लक्ष्य तय करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक भाजपा की विचारधारा और मोदी व नायब सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का संगठन सामूहिक नेतृत्व, अनुशासन और सेवा की भावना से चलता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्व को संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप निभाए और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प ले। उन्होंने समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
प्रदेश संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए नियमित प्रवास, समयबद्ध कार्ययोजना, प्रभावी समन्वय और संगठन द्वारा निर्धारित अभियानों के सफल क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों का समय पर निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
बैठक में सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा को विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों का पूर्ण पालन करते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गए हर कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा तथा प्रदेश स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने, समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


