Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब के फरीदकोट में विमुक्त जाति समाज सम्मेलन में हरियाणा व पंजाब की नीतियों की तुलना करते हुए पंजाब सरकार को घेरा
    Haryana

    हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पंजाब के फरीदकोट में विमुक्त जाति समाज सम्मेलन में हरियाणा व पंजाब की नीतियों की तुलना करते हुए पंजाब सरकार को घेरा

    August 2, 20266 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्षों तक न्याय और सम्मान की प्रतीक्षा कर रहे डीएससी समाज को जहां हरियाणा में वर्तमान सरकार ने शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय किया वहीं पंजाब में डीएससी समाज के आरक्षण का कोटा खत्म किया जा रहा है। नौकरी में सिलेक्शन और मेडिकल टेस्ट होने के बावजूद पंजाब सरकार ने डीएससी समाज के युवाओं को ज्वाइनिंग के समय घर भेजने का काम किया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की कारगुजारियों को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब के लोग इन दोनों पार्टियों को करारा जवाब देंगे। पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद डीएससी समुदाय को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

    यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के फरीदकोट में आयोजित विमुक्त जाति समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने हरियाणा सरकार और पंजाब सरकार की नीतियों की आंकड़ों सहित तुलना करते हुए पंजाब सरकार को घेरा और आमजन से आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनवाने का आह्वान किया ताकि पंजाब के लोगों के साथ कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के कार्यकाल में हुई अनदेखी को दूर किया जा सके और पंजाब को भी हरियाणा जैसी नीतियों का लाभ मिल सके।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान सरकार बनते ही हमने डीएससी समाज के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण को कोटा दिया और इसके बाद 5600 पुलिस कर्मियों की भर्ती में डीएससी समाज के 604 बच्चों को बिना सिफारिश तथा बिना पैसे नौकरियां दीं। इसी प्रकार हरियाणा में अभी हाल ही में गु्रप-डी के 3200 बच्चे भर्ती किए गए जिनमें से डीएससी समाज के 334 गरीब बच्चों को नौकरियां मिली हैं। दूसरी ओर पंजाब में भर्ती के बाद भी वंचित समुदाय के बच्चों को ज्वाइनिंग नहीं दी जा रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पिछले दिनों एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती के दौरान अपने आप को आम आदमी तथा ईमानदार सरकार कहने वालों का सच पंजाब ही नहीं बल्कि देश की जनता के सामने खुल गया है। इस भर्ती में हुई धांधली ने मान सरकार की ईमानदारी का चौला सबके सामने उतर गया है। इस भर्ती में अपना नाम के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, डीआईपीएस और ‘इक दिन करमां वाला’ आदि लिखने वाले बच्चों का चयन किया गया है। इस परिणाम पर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्टे लगा दिया गया है। पंजाब में इस प्रकार से नौकरियां बिक रही हैं जो पंजाब के युवाओं के साथ सरासर धोखा है।

    श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि अक्सर पंजाब के लोग उनके पास चंडीगढ़ आकर कहते हैं कि जो सुधार भाजपा सरकार ने हरियाणा में लागू किए हैं उन्हें पंजाब में भी लागू किया जाए, इसके लिए पंजाब की जनता आगामी चुनावों में भाजपा को वोट देने को तैयार है। पंजाब में सरकार और मुख्यमंत्री केवल चुटकुले और बातें करके मन बहला रहे हैं लेकिन वास्तव में सरकार का काम चुटकुले सुनाना नहीं बल्कि जनता के हित में काम करना होता है जिसमें पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है।

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में सरकार बनाने से पहले 217 घोषणाएं की थीं जिनमें से 70 घोषणाएं डेढ़ साल के कार्यकाल में पूरी की हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से पूछा कि पंजाब की जनता जानना चाहती है कि उन्होंने चुनाव पूर्व किए 57 में से कितने वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बताया कि हमने हरियाणा में माताओं-बहनों को 2100 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता देने का वादा किया था जिसके लिए सरकार के पहले ही बजट में 5000 करोड़ रुपये का तथा दूसरे बजट में 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान करके अपना वादा निभाया। सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में बहनों के खातों में 1650 करोड़ रुपये भिजवाए जा चुके हैं। जबकि पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया गया था लेकिन आज पांच साल बाद दोबारा चुनाव होने के केवल चार महीने बचे हैं और अभी भी पंजाब की बहनों-माताओं को यह लाभ नहीं दिया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों के इलाज के लिए आयुष्मान योजना लागू की, हरियाणा ने आयुष्मान योजना के साथ चिरायु योजना के साथ इसका दायरा बढ़ाया और 1.5 करोड़ लोगों को योजना में शामिल किया। पिछले कुछ समय में हरियाणा के 40 लाख लोगों का 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया गया है जिस पर सरकार ने 4000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब गरीब परिवारों को इलाज के लिए जमीन या गहने नहीं बेचने पड़ते हैं, इलाज के खर्च की चिंता परिवार नहीं, सरकार करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर हरियाणा में 70 साल से अधिक के सभी बुजुर्गों का इलाज भी सरकार के खर्च पर हो रहा है जिस पर 8 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डीएससी व डीएनटी समाज के लाखों लोगों को भाजपा सरकार ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अपना मकान तथा प्लाट देने का काम किया है। हरियाणा में राज्य सरकार द्वारा पिछले 12 सालों में गरीब परिवारों को 1.60 लाख मकानों की चाबियां सौंपी गई हैं। इस सरकार द्वारा डीएससी समाज के गरीब परिवारों को मकान देने के लिए 3 कार्यक्रम सोनीपत, जींद व गुरुग्राम में किए जा चुके हैं, चौथा कार्यक्रम जल्द ही फरीदाबाद में किया जाएगा जिसमें 4000 परिवारों को फ्लैट की चाबियां सौंपी जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बुजुर्गों की पेंशन 1500 से 2500 करने का वादा किया था जिसे वह आज तक पूरा नहीं कर सकी है। इसके विपरीत हरियाणा में बुजुर्गों को सम्मान स्वरूप 3200 रुपये दिए जा रहे हैं। हरियाणा में गरीब परिवारों की रसोई में हरियाणा सरकार 500 रुपये में गैस सिलेंडर पहुंचा रही है। इसके अलावा किडनी के मरीजों के लिए मुफ्त डायलिसिस किया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंजाब में सरकार बनने के बाद इन योजनाओं को यहां भी लागू करने का भरोसा दिलाया।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वंचित समाज को समान अवसर, सामाजिक सम्मान और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समाज के साथ हुए ऐतिहासिक अन्याय को केवल स्वीकार करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उसे दूर करने के लिए ठोस नीतियों और संवेदनशील शासन की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.