संवाद तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थानों को माई जीओवी पोर्टल पर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज़ में विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन एवं मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि के साथ किया जाएगा।
बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक श्री अंशज सिंह, विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक श्री अनीश यादव, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) कैप्टन मनीष कुमार लोहान तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


