Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
    • प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
    • HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
    • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला
    Tuesday, September 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता की
    Haryana

    सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता की

    July 30, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने आज चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि जमीन धोखाधड़ी के मामले में निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में पूरा मामला स्पष्ट होना चाहिए। इसके लिए जिला नगर योजनाकार, तहसीलदार तथा किसी दूसरे जिले से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की कमेटी गठित कर मामले की जांच करवाने के निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त से संबंधित शिकायत पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त का धंधा तुरंत बंद करवाया जाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विधायक सुनील सतपाल सांगवान व उमेद पातुवास ने भी शिकायतकर्ता की बात का समर्थन करते हुए कहा कि मामले की गंभीरता से जांच होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग काफी परेशान हैं, क्योंकि सालों की कमाई के बाद जब कोई व्यक्ति प्लॉट खरीदता है तो बाद में पता चलता है कि उस पर किसी दूसरे का कब्जा है। इस पर मंत्री ने पुलिस को मामले की गहन जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला नगर योजनाकार, तहसीलदार तथा किसी दूसरे जिले से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाकर मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पुलिस के ऊपर जनता का विश्वास होना चाहिए। हर मामले की निष्पक्ष जांच हो और लोगों को बेवजह परेशान न होना पड़े। लोगों को यह विश्वास होना चाहिए कि पुलिस के पास जाने पर उन्हें न्याय मिलेगा।

    बैठक के दौरान उन्होंने अस्पताल से संबंधित शिकायत के मामले में अतिरिक्त उपायुक्त को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार एक फीडर से दादरी तक आने वाली दोनों लाइनों के तार बदलने का कार्य 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए गए। शहर में सड़क, पानी निकासी, पार्किंग तथा नए लघु सचिवालय के पास की सड़क को लेकर आई शिकायतों पर भी उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था से संबंधित शिकायत पर उन्होंने दो सप्ताह के भीतर नगर परिषद हाउस की बैठक करवाकर मामला स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए। गांव से संबंधित राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी की शिकायत पर सहकारिता मंत्री ने कमेटी सदस्यों को मौके की जानकारी उपलब्ध करवाने तथा एडीसी को दोबारा जांच करने के निर्देश दिए। एक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

    बिजली से संबंधित शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि बिजली आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। ऐसे में विभाग के अधिकारी 24 घंटे काम करने के लिए तैयार रहें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके फोन बंद नहीं होने चाहिए और उपभोक्ताओं के फोन उठाए जाएं। कोई नागरिक परेशानी के समय ही फोन करता है, इसलिए उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कोताही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.