दिल्ली ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने चार्जशीट दाखिल की
13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ CBI की चार्जशीट
आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, सबूत मिटाने समेत कई धाराओं में आरोप
Prevention of Corruption Act और Public Examination Act, 2024 के तहत भी केस
CBI ने चार्जशीट में 360 गवाहों का किया जिक्र
422 दस्तावेज और 43 मटेरियल ऑब्जेक्ट्स को बनाया सबूत
चार्जशीट में शामिल सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में
मामले में 3 NTA विषय विशेषज्ञ भी आरोपी, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और फिजिक्स एक्सपर्ट शामिल
कोचिंग संस्थानों से जुड़े 2 लोग भी गिरफ्तार, लीक पेपर लेने का आरोप
CBI ने 92 ठिकानों पर छापेमारी कर डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज जब्त किए
जांच में पेपर लीक से लाभार्थी उम्मीदवारों तक पूरी चेन का खुलासा
मनी ट्रेल की जांच के बाद कई बैंक खाते, लॉकर और डीमैट अकाउंट फ्रीज
डिजिटल फॉरेंसिक, हैंडराइटिंग और अकादमिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट से आरोपों की पुष्टि
CBI बोली- मामले की आगे भी जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई


