भाजपा के गुरुग्राम स्थित कार्यालय पर एक बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नीट परीक्षा और पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। सरकार संसद में इस विषय पर चर्चा के लिए भी पूरी तरह तैयार है और विपक्ष को भी सकारात्मक भूमिका निभाते हुए चर्चा में भाग लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि कांग्रेस और समूचा विपक्ष नीट पर चर्चा से भाग रहा है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा विषय है। नरेंद्र मोदी सरकार कभी भी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए कठोर कानून और प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन युवाओं के इस संवेदनशील मुद्दे पर भी राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं। यदि विपक्ष के पास कोई सार्थक सुझाव है तो उसे संसद में चर्चा के दौरान रखना चाहिए। सरकार हर सकारात्मक सुझाव पर विचार करने के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक सत्ता में रही है। उसके शासनकाल में अनेक बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं। कई मामलों में परीक्षाएं समय पर रद्द नहीं की गईं और अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। इसके विपरीत, वर्तमान सरकार ने ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। नीट परीक्षा का परिणाम भी घोषित हो चुका है और सफल विद्यार्थी समय पर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने का अपराध किया है, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस विषय को लेकर अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने लोकसभा में भी स्पष्ट कहा है कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष को भी इस विषय पर रचनात्मक सहयोग देना चाहिए, ताकि भविष्य में देश के किसी भी छात्र को इस प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पूरे वर्ष चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार इस ऐतिहासिक अवसर को राष्ट्रीय स्तर पर भव्य रूप से मनाएगी तथा हरियाणा में भी जन-जन की सहभागिता से व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Breaking News
- एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की गुरुग्राम में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
- नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता से किया जाए निवारण- लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा
- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत-रोमानिया व्यापार मंच को संबोधित किया
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 62,500 करोड़ रुपये के बजटीय परिव्यय के साथ मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (एमपीएमएस) को मंजूरी दी है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना रसायन या भव्य-रसायन योजना को मंजूरी दी है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोनम वांगचुक से डॉक्टरों की सलाह मानने का आग्रह किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की
- केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी ने गुंटूर में आधुनिकीकृत जन सेवा कनेक्ट डाकघरों का उद्घाटन किया
- खदान बंद करना सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में भारत में परिवर्तन की एक महत्वपूर्ण पहल : डॉ. जितेन्द्र सिंह


