कार्यशाला में बोलते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु रविदास की 650वीं जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का महाअभियान होगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हरियाणा का यह आयोजन देशभर में एक मिसाल बन सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु रविदास महाराज का 650वां प्रकाश पर्व मनाना पूरे हरियाणा के लिए सौभाग्य और गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा और सामाजिक समरसता, समानता तथा मानवता के संदेश को नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महान समाज सुधारक, मानवता के पुजारी और सामाजिक न्याय के अग्रदूत थे, जिनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वाराणसी से आने वाली कलश यात्रा का हरियाणा में भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 124 करोड़ रुपये की लागत से गुरू रविदास का भव्य धाम बनाया जा रहा है। इस धाम में गुरू रविदास की भव्य और दिव्य मूर्ति भी स्थापित की जाएगी।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा की डबल इंजन सरकार महापुरुषों के सम्मान और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में संत कबीरदास, भगवान वाल्मीकि और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी राज्य स्तर पर पूरे सम्मान के साथ मनाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गुरु रविदास के समरस समाज के विचार को व्यवहार में उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुरु रविदास की वाणी ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न’’ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इसी भावना को साकार कर रहे हैं।
श्री सैनी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक योजनाओं के जरिए गरीब और जरूरतमंद लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हरियाणा सरकार ने लगभग 1 लाख 60 हजार परिवारों को पक्के मकानों की चॉबियां सौंपने का काम किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गुरु रविदास के संदेश, सामाजिक समरसता और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को बेहतर बना सकें।
Breaking News
- ਲੋਕ ਨਿਰਮਾਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵਲੋਂ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਭਜਨ ਸਿੰਘ ਈ.ਟੀ.ਓ. ਨੂੰ ਪੀ.ਐੱਚ.ਡੀ. ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਮੁਕੰਮਲ ’ਤੇ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ
- ‘ਸ਼ੀਸ਼ ਮਹਿਲ’ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸੀਐਮ ਰੇਖਾ ਗੁਪਤਾ ਦਾ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ‘ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਕਿਹਾ- ਦਿੱਲੀ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪਤਾ ਲੱਗਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਸੱਚਾਈ
- ‘ਇੱਕੋ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਜੱਜਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿਫ਼ਾਰਸ਼ਾਂ’, ਸਾਬਕਾ CJI ਬੀਆਰ ਗਵਈ ਨੇ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ
- ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਲੜੀਵਾਰ ਮੀਟਿੰਗਾਂ, ਜਾਇਜ਼ ਮੰਗਾਂ ਜਲਦ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਨ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ
- ਜਲੰਧਰ ਦਿਹਾਤੀ ‘ਚ ਹਰਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖੱਖ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ SSP ਦਾ ਚਾਰਜ, ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਗਾਰਡ ਆਫ਼ ਆਨਰ
- ਪਿਛਲੇ 5 ਸਾਲਾਂ ’ਚ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਮੇਰੇ ਤੋਂ ਕੋਈ ਸਿਆਸੀ ਸਲਾਹ ਨਹੀਂ ਲਈ : ਕੈਪਟਨ ਅਮਰਿੰਦਰ
- ਮਹਿਲਾ ਰਾਖਵਾਂਕਰਨ ਬਿੱਲ ਨੂੰ ਕੈਬਨਿਟ ਦੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ, ਫਿਰ ਤੋਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿਚ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇਗਾ ਬਿੱਲ
- ਪੰਚਕੂਲਾ ‘ਚ CM ਨਾਇਬ ਸੈਣੀ ਦਾ ਵੱਡਾ ਤੋਹਫ਼ਾ; ਆਸ਼ਰਮ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ 21 ਲੱਖ ਰੁਪਏ


