भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का समरसता, समानता, सेवा और मानवता का संदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समरस एवं सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी कार्यकर्ता संत-महात्माओं और गुरुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें, उनके साथ बैठकर संवाद करें तथा गुरु रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन रविदास मंदिरों सहित अन्य मंदिरों में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाए, ताकि समाज में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश पहुंचे।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर तक सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर अभियान को उत्सव के रूप में मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाए।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि संत रविदास की जन्म स्थली से वाराणसी से पवित्र मिट्टी लाई जाएगी। पवित्र मिट्टी से भरे कलश गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर में रखे जाएंगे। यहां से सभी 27 कलशों में पवित्र मिट्टी भरकर सभी जिलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक जिले में संत समाज के साथ बैठकें आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा संत समाज के सम्मान और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Breaking News
- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
- प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
- हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
- HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला


