Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की
    • प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी
    • हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’
    • HKRNL पर मुख्यमंत्री ने आंकड़ों से विपक्ष को दिखाया आईना, कहा — कांग्रेस के 9 साल के कार्यकाल में करीब 71 हजार संविदा कर्मचारी बढ़े, ये आज उसी व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
    • जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने सदन में रखा प्रस्ताव, विशेषाधिकार समिति को भेजा गया मामला
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»देश विरोधी ताकतों द्वारा मामला बिगाड़ने और भड़काने के लिए योजनापूर्वक उपद्रवियों को इस प्रदर्शन के बीच में डाला गया – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
    Haryana

    देश विरोधी ताकतों द्वारा मामला बिगाड़ने और भड़काने के लिए योजनापूर्वक उपद्रवियों को इस प्रदर्शन के बीच में डाला गया – ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    July 24, 20265 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने जंतर मंतर में हो रहे प्रदर्शन के संबंध में विपक्ष और देश विरोधी ताकतों पर ताबड़तोड़ बयानी हमले करते हुए कहा कि देश विरोधी ताकतों द्वारा योजनापूर्वक उपद्रवियों को इस प्रदर्शन के बीच में डाला गया है ताकि मामला बिगड़ जाये और सारा देश भड़क जाए। उन्होंने विपक्ष की सरकारों के कार्यकाल में हुए पेपर लीक मामलों के दौरान तत्कालीन मंत्रियों के वर्तमान पदोन्नत पदों से इस्तीफों की मांग की और कहा कि पहले तत्कालीन मंत्रियों के वर्तमान पदों से त्याग-पत्र विपक्ष लेकर आये और फिर किसी त्याग-पत्र मांगे। इसके अलावा, उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विपक्ष तमाशा कर रहा हैं।

    श्री विज आज नई दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    *वांगचुक 20 दिनों से ज्यादा समय से अनशन पर बैठे रहे, तब राहुल गांधी क्यों नहीं आए- विज*

    उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे और पिछले 20 से 25 दिनों से सोनम वांगचुक हड़ताल पर बैठे हुए थे। तब किसी ने आकर नहीं पूछा और अब राहुल गांधी जी को बहुत पीड़ा हो रही है, जब वांगचुक धरने पर अनशन पर बैठे हुए थे, राहुल गांधी जी को तब इनके पास आना चाहिये था, लेकिन ये विदेश जाकर घूमते रहे। उन्होंने कहा कि अब सोनम बांगचुक की तबियत खराब हो गई तो राहुल गांधी जी को लगता है कि अब चूल्हा जल गया है और दो चार रोटियां अपनी भी सेक ली जाए, यही इनका काम है।

    *सत्र से पहले विपक्ष नई डाक्यूमेंट्री लेकर पहंुच जाता है- विज*

    विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये पहली बार नहीं हो रहा पिछले जितने भी सत्र हुए है, उनका रिकॉर्ड निकाल कर देख लो, विपक्ष कोई न कोई नयी डॉक्यूमेंटरी लेकर पेश हो जाता है क्योंकि इनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इनकी 60 से 70 साल तक देश में सरकारें रही हैं लेकिन इनके पास करने के लिए कुछ नहीं था। विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये तमाशा करते हैं।

    *सरकार इस मुदे पर गंभीर है, और प्रधानमंत्री जी भी गंभीर है – विज*

    छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस मामले पर पहले दिन से गंभीरता दिखाई और बताई है तथा इसमें सुधार होना चाहिए, लेकिन इन पार्टियों को बोलने का अधिकार नहीं है।

    *विपक्ष की सरकारों के समय में भी पेपर लीक हुए- विज*

    उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि विपक्ष की पार्टियों के किस राज में पेपर लीक नहीं हुए। तब विपक्षी पार्टियों ने क्या किया। आज ये धर्मेंद्र प्रधान का त्याग-पत्र मांग रहे है जबकि पहले इन पार्टियों के तत्कालीन मंत्रियों के राज में जितने भी पेपर लीक हुए, आज वे तत्कालीन मंत्री जहां भी पदोन्नत है, उनके त्याग-पत्र लेकर आएं, फिर विपक्ष किसी का त्याग पत्र मांगना।

    *देश के विपक्ष द्वारा बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा – विज*

    कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री आवास के पास धरने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश के विपक्ष द्वारा बहुत ही गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी 140 करोड़ लोगों के प्रधानमंत्री हैं। प्रधानमंत्री जी के आवास पर जाकर धरना करना उनकी सुरक्षा में सेंध लगाने के समान है। कोई भी दुर्घटना हो सकती है। उसमें कोई गलत तत्व भी हो सकते है। इसलिए मैं चाहता हूं कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री जी के आवास के पास धरना किया है, उन सबके खिलाफ प्रधानमंत्री जी की सुरक्षा में सेंध लगाने का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

    *सरकार इस मुद्दे का समाधान निकाल रही है, सोनम वांगचूक ने अनशन तोड दिया है- विज*

    फास्ट् ट्रैक कोर्ट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे का हल कर रही है और एक बात जो सामने आई है उसका सामान निकाल रही है तथा इसी कारण से सोनम वांगचुक ने अपना अनशन भी तोड़ दिया है और वह सरकार की बातों से सहमत है क्योंकि सरकार हल निकालना चाहती है।

    *विपक्ष छोटी सी चिंगारी को भडकाने की कोशिश में रहते हैं- विज*

    उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों के लोग सारा दिन हाथ में पेट्रोल का कनस्तर लेकर घूमते हैं और कहीं भी छोटी सी चिंगारी विपक्ष को नजर आ जाए तो यह उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाना चाहते हैं ताकि सारे देश में आग लग जाए।

    *प्रदर्शन में पुलिस कर्मियों के भी सिर फूट रहे है, क्योंकि योजनापूर्वक उपद्रवियों को बीच डाला गया- विज*

    दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में पूछे गए सवाल पर जवाब में उन्होंने कहा कि जहां तक मैंने न्यूज़ चौनल्स में देखा है कि छात्र शांतिपूर्वक ही प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन देश के विरोधी, बाहरी और आंतरिक ताकतों ने उन छात्रों के प्रदर्शन के अंदर उपद्रवियों को जाने दिया है, जो वहां जाकर उपद्रव करते हैं। विपक्ष द्वारा दिए गए महात्मा गांधी जी के आंदोलन के जवाब में कहा कि महात्मा गांधी जी के आंदोलन में किसी ने कभी पत्थर नहीं मारा और यहाँ इस प्रदर्शन में पुलिस को पत्थर कौन मार रहा है पुलिस कर्मियों के सिर फुट रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजनापूर्वक उपद्रवियों को बीच में डाला गया है ताकि मामला बिगड़ जाये और सारा देश भड़क जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विपक्ष पर तंज, कहा— विपक्ष के लिए HKRN का मतलब है ‘हाय, काला राज नहीं लाए’

    August 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री ने कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की

    August 31, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती:- नायब सिंह सैनी

    August 31, 2026

    हरियाणा विधानसभा मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक प्रस्तुत किए गए।

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

    August 31, 2026

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की

    August 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.