चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी और नगर निगम फंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
चंडीगढ़ और लुधियाना में 5 ठिकानों पर CBI की छापेमारी
चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (CSCL) और नगर निगम चंडीगढ़ के फंड के कथित गबन मामले में कार्रवाई
CSCL के अधिकारी अनुभव मिश्रा समेत कई संदिग्धों के आवास और कारोबारी ठिकानों की तलाशी
छापेमारी में डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय रिकॉर्ड, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य अहम दस्तावेज जब्त
CBI ने बताया कि जब्त रिकॉर्ड की जांच जारी, मामले में बड़े खुलासों की संभावना
यह कार्रवाई हरियाणा के करीब ₹504 करोड़ के बैंकिंग फ्रॉड से जुड़े व्यापक जांच अभियान का हिस्सा है, जिसकी जांच CBI पहले से कर रही है


