Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
    • उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया
    • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे
    • केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
    • संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
    Thursday, July 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की पहल से चानौत गांव के पेयजल मामले का हुआ समाधान, चार इंच की नई टी को मिली मंजूरी
    Haryana

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की पहल से चानौत गांव के पेयजल मामले का हुआ समाधान, चार इंच की नई टी को मिली मंजूरी

    July 15, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल की पहल से हांसी के गांव चानौत में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल मामले का समाधान हो गया। केंद्रीय मंत्री ने गांव के लिए मुख्य पेयजल पाइपलाइन से चार इंच की नई टी (कनेक्शन) लगाने की घोषणा और विभागीय स्वीकृति दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।

    केन्द्रीय मंत्री हांसी के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित बैठक के उपरांत पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा सरकार के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) तथा जनस्वास्थय अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला तथा विधायक विनोद भयाना, डीसी राहुल नरवाल, एसपी विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों, धरना समिति के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर सभी पक्षों को ध्यानपूवर्क सुना तथा मौके पर ही समाधान निकाला।

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की पेयजल पाइपलाइन परियोजना के दौरान चानौत गांव से जुड़े दो महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए थे। ग्रामीणों की यह मांग थी कि गांव के निकट से गुजर रही मुख्य पेयजल पाइपलाइन से गांव को भी जलापूर्ति उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा जिस स्थान से पाइपलाइन बिछाई गई थी, वहां राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य के चलते तकनीकी एवं प्रशासनिक बाधाएं उत्पन्न हो गई थीं, जिसके कारण परियोजना प्रभावित हुई।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की। परीक्षण में यह पाया गया कि मुख्य पाइपलाइन की क्षमता पर्याप्त है तथा चानौत गांव को अतिरिक्त जलापूर्ति उपलब्ध कराने से किसी अन्य गांव अथवा क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके बाद मुख्य पाइपलाइन से चार इंच की टी लाइन लगाने का निर्णय लिया गया और संबंधित विभाग को आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

    केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि गांव की वर्तमान पेयजल व्यवस्था पहले की तरह सुचारु रूप से जारी रहेगी और उसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। नई चार इंच की टी लाइन एक अतिरिक्त एवं वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कार्य करेगी। भविष्य में यदि गांव में पानी की मांग बढ़ती है अथवा किसी कारणवश मौजूदा व्यवस्था से पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पाती, तो नई लाइन के माध्यम से अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गांव की पेयजल व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाले वर्षों में बढ़ती आबादी की जरूरतों को भी पूरा किया जा सकेगा।

    श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से संबंधित आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करते हुए पाइपलाइन कार्य में आने वाली तकनीकी बाधाओं का समाधान किया जाए तथा नई टी लाइन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर गांव तक पर्याप्त और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। धरना समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि पेयजल से जुड़ा यह विषय लंबे समय से गांव की प्रमुख समस्या बना हुआ था, जिसके समाधान की ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी बात को गंभीरता से सुना तथा सकारात्मक और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया।

    धरना समिति के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, सुभाष बराला तथा विधायक विनोद भयाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चार इंच की टी लाइन लगाने की स्वीकृति दिए जाने से उनकी लंबित मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार और प्रशासन के आश्वासन पर पूर्ण विश्वास है तथा इसी विश्वास के आधार पर धरना समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

    ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग शीघ्र ही कार्य शुरू कर निर्धारित समयावधि में इसे पूरा करेगा, जिससे गांव को अतिरिक्त जलापूर्ति का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से चानौत गांव की पेयजल व्यवस्था अधिक सुदृढ़, सुरक्षित और भविष्य के लिए सक्षम बनेगी तथा जल संकट की आशंकाओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित होगा।

    बैठक के अंत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से धरना समाप्त करने की घोषणा की और जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    July 15, 2026

    संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 15, 2026

    कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.