Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र

    July 16, 2026

    प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 16, 2026

    बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र
    • प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी
    • बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला
    • देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली
    • स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, जींद-सोनीपत रूट पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन पर्यावरण और विकास के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर
    • स्वच्छता से होगा ऐतिहासिक क्षण का स्वागत, हाइड्रोजन ट्रेन से विश्व मानचित्र पर उभरेगा गोहाना : डॉ. अरविंद शर्मा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने पीएम मोदी की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं की ली बैठक, व्यवस्थाओं की करी समीक्षा
    Thursday, July 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»बाढ़ नियंत्रण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 25 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूरे करें अधिकारी- सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी
    Haryana

    बाढ़ नियंत्रण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 25 जुलाई तक सभी लंबित कार्य पूरे करें अधिकारी- सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 11, 20263 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Oplus_16908288

    हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में बाढ़ नियंत्रण कार्यों की प्रगति तथा वर्तमान बाढ़ स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। इस दौरान प्रदेश के सभी मंडलों में चल रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों, जल निकासी व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की तैयारियों तथा विभागीय कार्यों की प्रगति का विस्तार से आकलन किया गया।

    मंत्री ने अधिकारियों को दिए कि मानसून के मद्देनज़र बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में जन-धन की हानि की स्थिति उत्पन्न न हो।

    बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण से संबंधित 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। शेष लगभग 18 प्रतिशत कार्य तेजी से प्रगति पर हैं, जिन्हें 31 जुलाई, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं करीब 2 प्रतिशत कार्य पुनः निविदा (री-टेंडरिंग) एवं खरीद प्रक्रिया से जुड़े तकनीकी कारणों के चलते अतिरिक्त समय ले सकते हैं।

    इस पर सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष सभी कार्यों को 25 जुलाई, 2026 तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी अधिकारी की लापरवाही अथवा कार्यों में अनावश्यक देरी सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन एजेंसियों ने निर्धारित समय सीमा के बावजूद कार्यों में देरी की है अथवा अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

    बैठक में अंबाला एवं हिसार मंडलों की स्थिति पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। मंत्री श्रुति चौधरी ने दोनों मंडलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतें तथा संवेदनशील स्थानों पर निरंतर निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था, तटबंधों, पंपिंग स्टेशनों तथा अन्य बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

    मंत्री ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों को बाढ़ संभावित (फ्लड एरिया) के रूप में चिन्हित किया गया है, वहां कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां उनकी पूर्व अनुमति के बिना स्वीकृत न की जाएं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने मुख्यालयों पर उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र

    July 16, 2026

    प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 16, 2026

    बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला

    July 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र

    July 16, 2026

    प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 16, 2026

    बीजेपी नहीं चाहती एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले: चौधरी अभय सिंह चौटाला

    July 16, 2026

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद से देगी विकसित भारत को नई रफ्तार : मोहनलाल बड़ौली

    July 16, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, जींद-सोनीपत रूट पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन पर्यावरण और विकास के क्षेत्र में बनेगा मील का पत्थर

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    हाइड्रोजन ट्रेन, हजारों करोड़ की परियोजनाएं और प्रधानमंत्री मोदी का दौरा-विकास और राजनीतिक विमर्श का बड़ा केंद्र

    July 16, 2026

    प्रदेश में हजारों करोड़ों रुपए की राशि से नहरों और सिंचाई सिस्टम को किया जा रहा सुदृढ: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी

    July 16, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.