Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की यमुना प्रदूषण नियंत्रण परियोजनाओं की समीक्षा
    Haryana

    हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की यमुना प्रदूषण नियंत्रण परियोजनाओं की समीक्षा

    July 9, 20264 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक व्यापक एवं बहुआयामी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश में प्रतिदिन 580 मिलियन लीटर (एमएलडी) अतिरिक्त सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट जल शोधन क्षमता विकसित की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन 1,455 टन जैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 9 बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य यमुना में गिरने वाले प्रदूषकों को कम करना, जल गुणवत्ता में सुधार लाना तथा नदी के पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ बनाना है।

    इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा आज यहां मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने यमुना प्रदूषण नियंत्रण उपायों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में की। उन्होंने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिए कि चल रही परियोजनाओं में तेजी लाई जाए, लंबित बाधाओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

    बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रस्तावित आधारभूत संरचना के अंतर्गत 423.5 एमएलडी क्षमता वाले 10 सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) स्थापित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 828.88 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त औद्योगिक अपशिष्ट जल के उपचार के लिए 156.5 एमएलडी क्षमता वाले 9 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 30 एमएलडी क्षमता के दो सीईटीपी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

    बैठक में बताया गया कि दो सीवेज शोधन संयंत्र लगभग पूर्ण होने की स्थिति में हैं। पानीपत के मतलौडा में 3 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा इसे 31 जुलाई, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं गुरुग्राम के बजघेड़ा में 2 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे 31 अगस्त, 2026 तक चालू करने की योजना है।

    मुख्य सचिव ने 423.5 एमएलडी क्षमता वाले प्रस्तावित एसटीपी कार्यक्रम की भी विस्तृत समीक्षा की। इसके अंतर्गत गुरुग्राम के धनवापुर, बेहरामपुर, नौरंगपुर और सेक्टर-107, फरीदाबाद के मिर्जापुर और सूरजकुंड, सोनीपत, कुंडली तथा पानीपत के समालखा में नई परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।

    बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं, कई मामलों में वार्ताएं पूरी हो चुकी हैं तथा कार्यों के निष्पादन के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। शेष परियोजनाएं विभिन्न स्वीकृति चरणों में हैं।

    बैठक में औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित 9 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की भी समीक्षा की गई। इनमें फरीदाबाद के प्रतापगढ़ और मिर्जापुर, गुरुग्राम के बादशाहपुर तथा सेक्टर-18, 34 और 37, सोनीपत के कुंडली, पानीपत के सेक्टर-29 तथा कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में सीईटीपी स्थापित किए जाएंगे।

    अधिकारियों ने मुख्य सचिव को भूमि अधिग्रहण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), निविदा प्रक्रिया तथा आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों की प्रगति की जानकारी दी।

    बैठक में बताया गया कि सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, रोहतक और यमुनानगर में 9 बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिनकी कुल प्रसंस्करण क्षमता 1,455 टन प्रतिदिन (टीपीडी) होगी।

    इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन पंचायती राज विभाग, हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (हरेडा), गेल तथा बीपीसीएल द्वारा किया जा रहा है। इनका उद्देश्य जैविक अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उत्पादन करना है।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि यमुना नदी का पुनर्जीवन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, परियोजनाओं की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा सभी स्वीकृत एवं प्रस्तावित परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से हरियाणा की प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, यमुना में प्रदूषित जल का प्रवाह कम होगा तथा नदी के पर्यावरणीय स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

    बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री सुशील सारवान तथा विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.