Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
    • उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया
    • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे
    • केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
    • संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
    Thursday, July 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर,हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की प्रगति की समीक्षा
    Haryana

    ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर,हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की प्रगति की समीक्षा

    July 7, 20266 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को पंचायत भवन चंडीगढ़ में विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के सभी जिला परिषद अध्यक्षों, जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) तथा विभाग के संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान विकास एवं पंचायत तथा ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न संचयी मोड प्रोजेक्ट्स (Saturated Mode Projects), आधारभूत विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जिलेवार समीक्षा की गई।

    इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री ने ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विकास एवं पंचायत विभाग के दो महत्वपूर्ण पोर्टलों का शुभारंभ किया। इनमें ‘समाधान’ पोर्टल के माध्यम से पंचायत (शामलात) भूमि पर वर्ष 2004 से पहले बने 500 वर्ग गज तक के मकानों को नियमित कर पात्र ग्रामीण परिवारों को कानूनी मालिकाना हक देने की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। वहीं एचआरपीएमएस (Haryana Rural Project Management System) पोर्टल के जरिए ग्रामीण विकास कार्यों की चरणबद्ध प्रगति की डिजिटल निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। मंत्री ने कहा कि ये दोनों डिजिटल पहलें ग्रामीण क्षेत्रों में पारदर्शिता, सुशासन और जनसुविधाओं को और मजबूत करेंगी।

    बैठक में अटल पुस्तकालयों की स्थापना, फिरनी निर्माण, योग एवं व्यायामशालाओं/इनडोर जिम का विकास, ग्राम सचिवालयों के सुदृढ़ीकरण, शिवधाम, स्ट्रीट लाइट, सड़कों के नवीनीकरण एवं मरम्मत, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, महिला चौपाल, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, महिला सांस्कृतिक केंद्र तथा अमृत सरोवर जैसे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही हरियाणा सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

    बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत राज्य को ओडीएफ प्लस मॉडल राज्य बनाने की दिशा में गांवों की प्रगति, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाइयों की स्थापना एवं संचालन, तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई।

    इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण और आजीविका से जुड़े कार्यों के अंतर्गत हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों की समीक्षा की गई। इसमें लखपति दीदी योजना के लक्ष्यों, क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) के गठन, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की गतिविधियों तथा विभिन्न स्थानों पर उनके माध्यम से संचालित आजीविका कार्यक्रमों की प्रगति पर विचार किया गया। साथ ही, सीएसआर साझेदारी के तहत महिलाओं के लिए रोजगार और आय के अवसर बढ़ाने वाली पहलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

    बैठक में कौशल विकास और ग्रामीण रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय-ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा आरसेटी के माध्यम से प्रशिक्षण, प्रशिक्षित युवाओं के सेटलमेंट तथा बैंक क्रेडिट लिंकेज से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

    बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र, संतुलित और सतत विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को तय समयसीमा में प्रभावी ढंग से पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को इनका पूरा लाभ मिल सके।

    *विकास कार्यों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर*

    श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित लंबित कार्यों और जनसंवाद से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और अधिक सुदृढ़ हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही, अनावश्यक देरी या शिथिलता के लिए कोई स्थान नहीं है और सभी अधिकारी पूरी गंभीरता तथा जिम्मेदारी के साथ कार्यों को आगे बढ़ाएं।

    *ग्रांट के सुचारु उपयोग के लिए उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर जमा हों*

    विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य एवं केंद्रीय वित्त आयोग से प्राप्त अनुदानों का शत-प्रतिशत और समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नई ग्रांट प्राप्त करने की प्रक्रिया को निर्बाध बनाए रखने के लिए पूर्व में जारी राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र (UC) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा कराए जाएं। इससे विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय प्रवाह लगातार बना रहेगा और कार्यों में गति आएगी।

    *केंद्रीय राशि के योजनाबद्ध और प्रभावी उपयोग पर बल*

    श्री पंवार ने बजट प्रबंधन पर विशेष बल देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि केंद्रीय फंड का उपयोग निर्धारित अवधि के भीतर योजनाबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग गांवों को आधुनिक, सुविधायुक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किया जाना चाहिए।

    *‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति*

    बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ [VB-G RAM G] योजना की जानकारी देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरपंचों एवं अन्य पंचायती राज प्रतिनिधियों को इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई से शुरू हुई इस योजना के तहत प्रदेश में 318 कार्य किए जाएंगे। योजना के प्रभावी संचालन के लिए 60 दिन की अवधि निर्धारित की गई है तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 590.19 करोड़ रुपये तथा राज्य सरकार की ओर से 300 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना के तहत स्वीकृत 318 कार्यों की सूची पंचायत घरों में प्रमुखता से प्रदर्शित की जाए।

    *ग्रामीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल*

    श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार ग्रामीण अंचल के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गांवों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करने, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने तथा विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे विकास कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ाएं, ताकि प्रदेश के गांवों में विकास और समृद्धि का लाभ व्यापक रूप से पहुंच सके।

    बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक श्री अनिश यादव, ग्रामीण विकास विभाग की निदेशक अमृता सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    July 15, 2026

    संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    July 15, 2026

    कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल

    July 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.