प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जींद में होने वाली रैली को लेकर सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जींद स्थित चैधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय हुई इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जींद की ऐतिहासिक और पावन धरा पर आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का लोकार्पण कर उसे हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन से सोनीपत के बीच चलेगी। इसके साथ ही वे हरियाणा को हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जुट जाएं और अधिक से अधिक लोगों को रैली में लाकर ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनाने का काम करें।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब हरियाणा आए हैं हरियाणा को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए हैं। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद नरवाना रेलवे जंक्शन का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया।
रैली के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि पीएम मोदी की रैली अभूतपूर्व रैली होगी। रैली की भव्य तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल के कम उपयोग का आह्वान किया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आस पास से अधिक लोगों को लेकर रैली में पहुंचे। लोगों को ट्रैक्टर ट्राली, ई-रिक्शा से लेकर आएं।
इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, मंत्री कृष्ण बेदी, जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, विधायक देवेंद्र अत्री, विधायक राम कुमार गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्डा, देवेंद्र अत्री, जिला प्रभारी मदन लाल गोयल, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, जवाहर सैनी, चेयरमैन कैप्टन योगेश, जिला महामंत्री जितेन्द्र रोड़, पुष्पा तायल, श्रवण गर्ग, एडवोकेट विजयपाल मौजूद रहे।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


