कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता के लिए त्याग दिया, देश को आत्मनिर्भरता का विचार उन्होंने ही दिया। उन्होंने कहा कि महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वतंत्र भारत में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री बने थे। विपक्ष में होते हुए भी वे कर्तव्य और निष्ठा तथा ईमानदारी के परिपेक्ष के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने 4 प्रमुख बिंदुओं पर काम किया, जिनमें रेल का जाल, एयरपोर्ट, रक्षा उपकरण और परमाणु ऊर्जा शामिल थे। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी उसी विजन के साथ काम कर रहे है।
इस मौके पर बीजेपी केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य श्रीमती सुधा यादव, वरिष्ठ नेता श्रीमती बन्तो कटारिया, प्रदेश संयोजक श्री संदीप जोशी, जिलाध्यक्ष श्री मनदीप राणा, पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, मेयर अक्षीता सैनी, पूर्व विधायक श्री पवन सैनी, श्रीमती संतोष सारवान सहित कई गणमान्य मौजूद थे।


