हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 15 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में 12 आईएएस और 3 एचसीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कई संभागीय आयुक्त, उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त बदले गए हैं.
इन वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
पंकज यादव को मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ चेयरपर्सन, हरियाणा वाटर रिसोर्स अथॉरिटी नियुक्त किया गया है.संजय जून को कमिश्नर, फरीदाबाद डिवीजन और चेयरमैन, मेवात डेवलपमेंट एजेंसी बनाया गया है.रवि प्रकाश गुप्ता को कमिश्नर, गुरुग्राम डिवीजन नियुक्त किया गया है.रवि रतन को कमिश्नर, करनाल डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.धीरेंद्र खड़गटा को कमिश्नर, नगर निगम फरीदाबाद बनाया गया है.शक्ति सिंह को डायरेक्टर, स्टेट ऑडिट डिपार्टमेंट नियुक्त किया गया है.




