भारत और पाकिस्तान की 117 प्रमुख हस्तियों ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर बातचीत बहाल करने समेत अन्य मांगे रखी।
भारत और पाकिस्तान की 117 प्रमुख हस्तियों ने दोनों प्रधानमंत्रियों को संयुक्त पत्र लिखा।
पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भेजा गया।
भारत के 61 और पाकिस्तान के 56 लोगों ने पत्र पर हस्ताक्षर किए।
दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने और संवाद बढ़ाने की अपील।
पहल सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस के अध्यक्ष ओपी शाह की ओर से।
भारत से फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, मीरवाइज उमर फारूक, मणिशंकर अय्यर, मनोज झा और पूर्व रॉ प्रमुख ए.एस. दुलत समेत कई हस्तियां शामिल।
पाकिस्तान से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी, पूर्व राजनयिक अशरफ जहांगीर काज़ी, वैज्ञानिक परवेज हूदभॉय समेत कई प्रमुख लोगों ने किया समर्थन।


