Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
    • उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया
    • प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे
    • केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की
    • प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
    • संकल्प से सिद्धि का सशक्त प्रतीक है हाइड्रोजन ट्रेन: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन, आत्मनिर्भर भारत और विकास का नया मॉडल : सुनीता दुग्गल
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट
    Thursday, July 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Chandigarh»तीसरी एशियाई रिले चैम्पियनशिप-2027 का ध्वज चंडीगढ़ को प्राप्त, प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा शहर
    Chandigarh

    तीसरी एशियाई रिले चैम्पियनशिप-2027 का ध्वज चंडीगढ़ को प्राप्त, प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा शहर

    June 26, 20262 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    तीसरी एशियाई रिले चैम्पियनशिप-2027 का ध्वज आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया को यूटी सचिवालय में भेंट किया गया। यह ध्वज चीन के शाओशिंग में आयोजित दूसरी एशियाई रिले चैम्पियनशिप-2026 के समापन समारोह के दौरान औपचारिक रूप से चंडीगढ़ को सौंपा गया था। इसे चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से चैम्पियनशिप में प्रतिनिधित्व करने वाले चंडीगढ़ प्रशासन के खेल निदेशक श्री सौरभ कुमार अरोड़ा चंडीगढ़ लेकर आए।

    इस अवसर पर चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद, पंजाब के राज्यपाल के अपर मुख्य सचि श्री विवेक प्रताप सिंह, खेल सचिव सुश्री प्रेरणा पुरी, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के सदस्य, चंडीगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    इस अवसर पर प्रशासक ने इसे चंडीगढ़ के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि शहर को इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय चैम्पियनशिप के अगले संस्करण की मेजबानी का अवसर मिलना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1989 में आयोजित एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप के बाद यह चंडीगढ़ में आयोजित होने वाला सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन होगा और इससे अंतरराष्ट्रीय खेलों के उभरते केंद्र के रूप में शहर की पहचान और मजबूत होगी।

    प्रशासक ने बताया कि चैम्पियनशिप का आयोजन सेक्टर-7 स्थित खेल परिसर में किया जाएगा, जिसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप उन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी हितधारकों के साथ निकट समन्वय में कार्य कर रहा है तथा विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना, सुरक्षा प्रबंध और सुचारु आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    श्री कटारिया ने कहा कि इस स्तर की अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप की मेजबानी से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी, एथलेटिक्स में भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय खिलाड़ियों को एशिया की शीर्ष रिले टीमों का प्रदर्शन देखने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पर्यटन को भी प्रोत्साहित करेगा और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा की समृद्ध संस्कृति एवं विरासत को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

    एशियाई रिले चैम्पियनशिप एशियाई एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता है, जिसमें पुरुष, महिला और मिश्रित वर्ग की रिले स्पर्धाओं, जिनमें 4×100 मीटर और 4×400 मीटर दौड़ शामिल हैं, में एशिया की अग्रणी रिले टीमें भाग लेती हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने यूटी के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय ‘दिशा’ कार्यशाला का आयोजन किया

    July 12, 2026

    इमटैक द्वारा वृक्षारोपण अभियान के साथ वन महोत्सव 2026 का आयोजन

    July 10, 2026

    माय भारत जिला सलाहकार समिति ने चंडीगढ़ में युवा सहभागिता को सशक्त बनाने के उपायों की समीक्षा की

    July 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे

    July 15, 2026

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 15-17 नवंबर तक भारत खनन सप्ताह 2026 आयोजित करने की घोषणा की

    July 15, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी का 17 जुलाई का दौरा हरियाणा के विकास को देगा नई रफ्तार: कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग (डीआईबीडी) और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने समावेशी बैंकिंग के लिए बहुभाषी एआई को बढ़ावा देने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

    July 15, 2026

    उपराष्ट्रपति ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायी गौरव यात्रा’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    July 15, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.