Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
    • केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
    • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
    • जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
    • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
    • हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी
    Monday, August 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में 1468.25 करोड़ के 32 कार्यों की स्वीकृति -मुख्यमंत्री
    Haryana

    आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में 1468.25 करोड़ के 32 कार्यों की स्वीकृति -मुख्यमंत्री

    June 16, 20266 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में राज्य में किसानों की कृषि भूमि में नाईट्रोजन की जांच करने के लिए 28 लाख रुपए की लागत से आधुनिक तकनीक की 52 स्टेटिकल कृषि लैब खोलने की स्वीकृति प्रदान की गई।

    इसके अलावा राजस्व, कृषि एवं किसान कल्याण, क्रीड, स्किल डिवेलेपमेंट, गुरूग्राम मेट्रोपोलियन डिवेलेपमेंट अथोरटी, पंचकूला मेट्रोपोलियन डिवेलेपमेंट अथोरटी, एचएसवीपी, बिजली निगम, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थय, सिंचाई तथा हरियाणा राज्य इण्डस्ट्रीयल इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलेपमेंट कारपोरेशन सहित कई विभागों के लगभग 1468.25 करोड़ रुपए के 32 कार्यों की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जनस्वास्थय अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रधान सचिव अरूण गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    लगभग 12 लाख किसानों की भूमि की होगी मिट्टी की जांच

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन स्टेटिकल लैब से हर साल लगभग 12 लाख किसानों की भूमि की मिट्टी की जांच के नमूने लेकर नाईट्रोजन यूरिया की जांच कर कृषि भूमि में उपयोग होने वाली यूरिया की मात्रा की पूरी जानकारी दी जाएगी ताकि किसान निर्धारित मात्रा में उपयोग कर जमीन की उर्वरा शक्ति बढा सकें। उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूकता फैलाने हेतू व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा और उसमें संबंधित जिलों में मंत्री एवं विधायकगण की डयूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वे स्वंय भी अभियान से जुड़कर किसानों को जागरूक करेंगे। विशेषकर मोरनी क्षेत्र में लिए गए लक्ष्य अनुसार 4000 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती को बढावा दिया जाएगा।

    जमीन के बंटवारे सहित सभी प्रकार के कानूनी विवादों होगा पारदर्षी निपटारा

    मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के सभी कोर्ट केस के मामलों का सही निपटान सुनिश्चित करने के लिए राजस्व कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम को भी स्वीकृति प्रदान की। इससे प्रदेश के सभी राजस्व कार्यालयों में राजस्व संबंधी कोर्ट के मामलों का पारदर्शी ढंग से निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से आरम्भ होने वाले इस सिस्टम से जमीन के बंटवारे सहित सभी प्रकार के कानूनी विवादों सही निपटारा हो सकेगा।

    बैठक में कौशल्या डैम पंचकूला का पक्का कार्य करने, यमुना वाटर सेवाएं सर्कल रोहतक में भालोठ सब ब्रांच की आरडी 124000 से 156014 तक की रिकंस्ट्रक्शन, बरवाला ब्रांच से हिसार एयर पोर्ट पर कच्चे पानी हेतू पम्पिंग स्टेशन बनाने तथा राणा डिस्ट्रीब्यूटरी का निर्माण करने के कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार पंचकूला बस स्टैंड रोटरी से ट्राफिक लाईट 4-11 चौक तक बरसाती पानी की निकासी हेतू ड्रेन का निर्माण करवाने तथा पिंजौर कालका अर्बन कॉम्पलेक्स सेक्टर 29 में 10 एमएलडी का सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की मंजूरी दी गई।

    कुरूक्षेत्र में गुरू रविदास भवन एवं म्यूजियम का निर्माण करवाने की स्वीकृति

    बैठक में सेक्टर 33 कुरूक्षेत्र में गुरू रविदास भवन एवं म्यूजियम का निर्माण करवाने की स्वीकृति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख म्यूजियम की तर्ज पर बनने वाले इस भवन पर 76.60 करोड़ रुपए की लागत आएगी और लगभग 24 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लोगों की आस्था का बेहतर केंद्र बनेगा। इसलिए म्यूजियम निर्माण में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

    हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी में क्रीड के माध्यम से ऑपरेशन एवं मैनेजमेंट सिस्टम को सशक्त बनाने के लिए लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से सेवाओं को बढाया जाएगा। इसके अलावा स्किल डिवेलेपमेंट एवं औद्योगिक में युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए विभाग की मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद तथा बोर्ड एवं कारपोरेशन में कार्यों के लिए सीमेंट की खरीद को भी मंजुरी दी गई।

    श्रीकृष्णा विश्वविद्यालय में आयुष हॉस्पिटल का निर्माण

    बैठक में गुरूग्राम मेट्रोपोलियन डिवेलेपमेंट अथोरटी द्वारा बसई चौक से पुराना रेलवे रोड़ तक सड़क तथा रेलवे रोड़ से ईफको चौक सड़क मार्ग की मुरम्मत की स्वीकृति दी गई। गन्नौर की अंतराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मण्डी गन्नौर में 132 केवी का पावर हाउस तथा बरवा, अजरानी, पाई, चुकुलाडाना, कांगथली, थाना, सिवान, गुहला, पुण्डरी, शाहपुरनुर्द सहित 33 केवी के 10 सब स्टेशन एवं 11 केवी लाईन कार्य को भी मंजूरी दी गई। कुण्डली में 9 एमएलडी क्षमता का सीईटीपी के विस्तारीकरण, आईएमटी फेज 3 बावल में सीसी रोड़ तथा श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में आयुष होस्पीटल के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इसके निर्माण पर लगभग 465 करोड़ रुपए की लागत आएगी। जीन्द में अधिकारियों के लिए 56 आवास बनाए जाने तथा रेवाड़ी नारनौल राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर व्हाईट टोपिंग कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी की बैठक में अमृत 2 योजना के तहत सिरसा शहर में अतिरिक्त बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण और पाईप लाईन बिछाने तथा 4.50 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने तथा केलनिया रोड पर 10 एमएलडी का सिवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के कार्य को मंजूरी दी गई। इनके निर्माण पर लगभग 41 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार सिरसा में पेयजल के लिए तीसरे जल घर में शुद्ध जल टैंक निर्माण के साथ बुस्टिंग स्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा।

    अम्बाला शहर में 60 एमएलडी का सिवेज ट्रिटमेंट प्लांट का निर्माण

    अम्बाला शहर के देवीनगर में 60 एमएलडी का सिवेज ट्रिटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर 104 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा अम्बाला सदर टाउन के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों में वाटर ड्रेनेज बनाने की भी मंजूरी प्रदान की गई। रेवाड़ी शहर में नेताजी रोड पर 24 एमएलडी के प्राईमरी ट्रिटमेंट प्लांट को टीटीपी में अपग्रेड करने के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई। रेवाड़ी के बिशनपुर में 17 गांवों में पर्याप्त मात्रा में पेयजल सुलभ करवाने के लिए नहर आधारित जल घर में रॉ वाटर पम्पिंग स्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा। होडल टाउन में आगरा कैनाल वाटर टैंक से पाईप लाईन की क्षमता बढाने, सिविर लाईन डलवाने के कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गई।

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा, ए के सिंह, आयुक्त एवं सचिव पंकज यादव, पीसी मीणा, अशोक मीणा, जे गणेशन, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव यशपाल यादव, महानिदेशक सप्लाई एवं डिस्पोजल पंकज, जनस्वास्थय देवेन्द्र दहिया, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

    August 30, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    August 30, 2026

    हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी

    August 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान

    August 30, 2026

    जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

    August 30, 2026

    केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा

    August 30, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.