हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली सोमवार को हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी तथा उपाध्यक्ष मीना परमार के शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री बड़ौली ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रभावी कार्य करेगा।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को राजनीतिक नेतृत्व में भागीदारी देने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर बढ़ने से महिलाएं हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं। श्री बड़ौली ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में आयोग महिलाओं की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


