भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को समालखा स्थित चुलकाना धाम मंदिर में बाबा श्याम के समक्ष शीश नवाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और निरंतर विकास को समर्पित सफल 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रीश्याम बाबा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर विधायक मनमोहन भड़ाना भी मौजूद रहे।
बाबा श्याम के दर्शनों के बाद डा. अर्चना गुप्ता ने पानीपत में कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की और मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों को लेकर चर्चा की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 10 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगभग 4399 दिन पूरे कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के सर्वाेच्च लोकतांत्रिक पद तक पहुंचना और वहां निरंतर जनसेवा के नए मानक स्थापित करना 140 करोड़ देशवासियों के भरोसे की अद्भुत मिसाल है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सभी जनकल्याणकारी और विकास की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग और देश के हर कोने तक पहुंचा है। सेवा के जिस संकल्प के साथ मोदी जी की यह यात्रा शुरू हुई थी वह आज निरंतर आगे बढ़ रही है।
डा. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व भारत को नई दिशा देने वाला साबित हुआ है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह यात्रा केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि जनविश्वास और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को व्यवहारिक रूप दिया है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व के नए आयाम स्थापित करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश में अनेकों अभियान चल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियों और जनहित की योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति से चर्चा करें और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


