भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रमों को लेकर व्यापक योजना तैयार की है। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के जिलावार होने वाले कार्यक्रमों के सफल संचालन और संगठनात्मक गतिविधियों के बेहतर समन्वय के लिए क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किए हैं।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि पार्टी ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और गोहाना जिलों के लिए जवाहर सैनी, रेणुबाला गुप्ता, दीपक शर्मा और रवि बतान को क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किया है। इसी प्रकार डबवाली, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों के लिए प्रदेश महामंत्री एवं मंत्री कृष्ण बेदी, सुरेंद्र आर्य, अजय बंसल, मुकेश गौड़ और सरोज सिहाग को क्लस्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी दी है।
फरीदाबाद, फरीदाबाद महानगर, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, गुरुग्राम महानगर, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक जिलों के लिए प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, तथा प्रवीन बत्रा जोशी, नागेंद्र शर्मा और हरविंद्र कोहली को क्लस्टर इंचार्ज बनाया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि डा. अर्चना गुप्ता को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत और अभिनंदन करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत के लिए कलस्टर इंचार्ज नियुक्त किए हैं। ये सभी नेता कार्यक्रमों के सफल आयोजन, समन्वय और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
Breaking News
- प्रधानमंत्री ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया
- केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों पर संबंधित विभागों से परामर्श करके विचार किया जाएगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उज्बेकिस्तान की राजकीय यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान
- जनसांख्यिकीय लाभांश से उत्पादक लाभांश तक: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत के लिए रक्षा उद्योग से पीएम-एसईटीयू के साथ साझेदारी करने का आह्वान किया
- केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी ने चंडीगढ़ में शहरी-स्वच्छ भारत मिशन के प्रगति की समीक्षा की; परियोजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन और बेहतर स्वच्छता के निर्देश दिए
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पंजाब के कई नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण
- हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: नायब सिंह सैनी


