Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    पंचकूला के रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की टेस्ट रेंज में आज रविवार को उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया

    May 31, 2026

    पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 31, 2026

    खिलाड़ियों, युवाओं और समाजसेवियों की उपलब्धियों को देश के सामने लाता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम- हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • पंचकूला के रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की टेस्ट रेंज में आज रविवार को उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया
    • पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    • खिलाड़ियों, युवाओं और समाजसेवियों की उपलब्धियों को देश के सामने लाता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम- हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज
    • हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा हेरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 के जरिए युवाओं और नागरिकों ने जाना हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को
    • केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव खण्डोडा में अमर शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण
    • लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने जिला हिसार में सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
    • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा राधा स्वामी ब्यास में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार भेंट
    • ਚੰਬਾ ’ਚ 500 ਮੀਟਰ ਖੱਡ ’ਚ ਡਿੱਗੀ ਗੱਡੀ, ਬੰਗਲੌਰ ਦੇ 8 ਸੈਲਾਨੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ, ਲਾਸ਼ਾਂ ਕੱਢਣ ਦਾ ਕੰਮ ਜਾਰੀ
    Sunday, May 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    Haryana

    पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 31, 20262 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपस में मिली हुई हैं और दोनों की विचारधारा एक जैसी है। पंजाब में हुए निकाय चुनावों में जिस प्रकार कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गईं, उसने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बैलट पेपर से चुनाव करवाकर पंजाब सरकार ने यह साबित कर दिया कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी हार से डरी हुई थी।

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार को कपूरथला पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही। जनता अब समझ चुकी है कि केवल घोषणाएं करने और सब्जबाग दिखाने से विकास नहीं होता।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि चुनावों के दौरान किए गए वादों में से आखिर कितने वादे पूरे किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्यों के नाम पर अपेक्षित कार्य नहीं हुए और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हुई है। पंजाब में गैंगस्टरवाद को बढ़ावा मिला, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम भी अपेक्षित परिणाम देने में असफल रही है। युवाओं को नशे से बचाने और नशे की समस्या को खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई की बजाय केवल प्रचार पर अधिक ध्यान दिया गया। सरकार को इस दिशा में गंभीर प्रयास करने चाहिए थे, लेकिन धरातल पर अपेक्षित परिणाम दिखाई नहीं दिए।

    हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को दी गति

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना के साथ राज्य सरकार की चिरायु योजना को जोड़कर प्रदेश के लाखों परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिया गया है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने प्रभावी कदम उठाए हैं।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासपरक नीतियों पर विश्वास जता रही है तथा आने वाले समय में पंजाब में कमल खिलाने का कार्य करेगी। जनता विकास, सुशासन और जवाबदेही की राजनीति चाहती है तथा केवल वादों से अब संतुष्ट नहीं होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    पंचकूला के रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की टेस्ट रेंज में आज रविवार को उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया

    May 31, 2026

    खिलाड़ियों, युवाओं और समाजसेवियों की उपलब्धियों को देश के सामने लाता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम- हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज

    May 31, 2026

    हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा हेरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 के जरिए युवाओं और नागरिकों ने जाना हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को

    May 31, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    पंचकूला के रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की टेस्ट रेंज में आज रविवार को उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया

    May 31, 2026

    पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 31, 2026

    खिलाड़ियों, युवाओं और समाजसेवियों की उपलब्धियों को देश के सामने लाता है ‘मन की बात’ कार्यक्रम- हरियाणा परिवहन मंत्री अनिल विज

    May 31, 2026

    हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा हेरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 के जरिए युवाओं और नागरिकों ने जाना हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को

    May 31, 2026

    केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गांव खण्डोडा में अमर शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का किया अनावरण

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    पंचकूला के रामगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की टेस्ट रेंज में आज रविवार को उच्च क्षमता वाले बम का परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया

    May 31, 2026

    पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.