Close Menu
Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    What's Hot

    ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਬਦਰੀਨਾਥ, ਕੇਦਾਰਨਾਥ ਅਤੇ ਹੇਮਕੁੰਟ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਅਸਥਾਈ ਤੌਰ ’ਤੇ ਰੋਕੀ

    May 31, 2026

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਮਹਿੰਗਾਈ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ: ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਲੈ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਉੱਤਰੇ ਵਰਕਰ, ਭਾਜਪਾ ’ਤੇ ਵਿੰਨਿ੍ਹਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ

    May 31, 2026

    ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਐਸਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਤੋਂ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫੀ; ਕਿਹਾ – ਜੇ ਕਿਸੇ ਦੀ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Breaking News
    • ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਬਦਰੀਨਾਥ, ਕੇਦਾਰਨਾਥ ਅਤੇ ਹੇਮਕੁੰਟ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਅਸਥਾਈ ਤੌਰ ’ਤੇ ਰੋਕੀ
    • ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਮਹਿੰਗਾਈ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ: ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਲੈ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਉੱਤਰੇ ਵਰਕਰ, ਭਾਜਪਾ ’ਤੇ ਵਿੰਨਿ੍ਹਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ
    • ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਐਸਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਤੋਂ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫੀ; ਕਿਹਾ – ਜੇ ਕਿਸੇ ਦੀ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ
    • ਮੈਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਗੁਨਾਹ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਜੋ ਮੈਂ ਕੀਤਾ ਹੀ ਨਹੀਂ…’, ਜੇਲ੍ਹ ’ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਆਏ ਵਿਧਾਇਕ ਪਠਾਨਮਾਜਰਾ
    • ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਰੋਸ ਧਰਨਾ
    • ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਪੈਟਰੋਲ ਅਤੇ ਡੀਜ਼ਲ ’ਤੇ ਨਿਰਯਾਤ ਡਿਊਟੀ ਵਿੱਚ ਕਟੌਤੀ ਦਾ ਐਲਾਨ
    • ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਾਲ ਪੰਥਕ ਕਾਨਫ਼ਰੰਸ ’ਚ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਇਕਮਤ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਐਕਟ ਵਿੱਚੋਂ ਇਤਰਾਜ਼ਯੋਗ ਮੱਦਾਂ ਤੁਰੰਤ ਹਟਾਉਣ ਲਈ ਆਖਿਆ
    • ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਬੋਰਡ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਟਾਪਰਾਂ ਲਈ ਨਿਯਮ ਬਦਲੇ
    Sunday, May 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    Advertise With Us Epaper
    • ਮੁੱਖ ਪੰਨਾ
    • ਪੰਜਾਬ
    • ਹਰਿਆਣਾ
    • ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ
    • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
    • ਵਪਾਰ
    • ਰਾਜਨੀਤੀ
    • ਮਨੋਰੰਜਨ
    • ਖੇਡਾਂ
    • ਟੈਕਨੋਲੋਜੀ
    • ਸੰਪਰਕ
    Rozana Desh PardeshRozana Desh Pardesh
    ਈ-ਪੇਪਰ
    Home»Haryana»बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
    Haryana

    बाबा साहेब संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों के सपनों के भी निर्माता—मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    May 30, 20265 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp

    हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार धानक समाज के सम्मान की प्रहरी है। समाज के अधिकारों की रक्षा करना, बच्चों को बेहतर भविष्य देना और समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री शनिवार को चण्डीगढ में धानक समाज के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें हरियाणा, चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 जून को भिवानी में संत कबीरदास जयंती मनाई जाएगी। इसी तरह पंजाब के अबोहर और लुधियाना में भी आयोजित की जाने वाली जयंती समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनकी हर समस्या का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2029 तक भाजपा सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे किए जाएगें। अब तक 63 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं तथा 153 संकल्पों पर गति से कार्य चल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि धानक समाज का इतिहास स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्र निर्माण का रहा है। चाहे देश की आजादी की लड़ाई हो, समाज सुधार का आंदोलन हो या आज के विकसित भारत के निर्माण की यात्रा हो, समाज हर मोर्चे पर अग्रणी रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सामाजिक न्याय, आत्म-सम्मान और अधिकारों की आवाज को और अधिक मजबूत करने का अवसर है। संत कबीर दास की विरासत के ध्वजवाहक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके हाथों की मेहनत, माथे का पसीना और आगे बढ़ने का जज्बा ही समाज की ताकत है और यहीं विरासत है। संत कबीर दास का भी यही संदेश था कि श्रम ही सम्मान का सबसे बड़ा आधार है।

    उन्होंने कहा कि दशकों तक कुछ राजनीतिक दलों ने समाज को केवल वोट बैंक समझा। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जब अधिकार देने की बात आई, तब केवल आश्वासन मिले। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार राष्ट्र व समाज हित में ठोस निर्णय लेने वाली है। अनुसूचित जाति समाज के भीतर उन वर्गों की पीड़ा को समझा, इसीलिए विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प-पत्र में अनुसूचित जातियों के आरक्षण को वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति में विभाजित करने का वादा कर उसे धरातल पर लागू करने का कार्य किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवाओं में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत हिस्सा विशेष रूप से वंचित अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित किया है। यह सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

    उन्होंने कहा कि जब भी हम गरीब, वंचित और शोषित समाज के अधिकारों की बात करते हैं, तब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का महान व्यक्तित्व हमारे सामने खड़ा दिखाई देता है। बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता नहीं थे, वे करोड़ों वंचितों के सपनों के निर्माता भी थे। उन्होंने हमें संविधान में हर व्यक्ति को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। उनका दिया मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो आज भी किसी भी समाज के विकास का मार्गदर्शक सिद्धांत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसी मंत्र को आत्मसात करके सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का विजन राष्ट्र को दिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीब के घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया। आज गरीब का बेटा भी डॉक्टर, इंजीनियर और प्रशासनिक अधिकारी बन रहे है। यह परिवर्तन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि नीयत से आया है। हरियाणा में भाजपा सरकार ने मजबूत इरादों के साथ कार्य किया है। हरियाणा पुलिस भर्ती में 604 बच्चे डी.एस.सी समाज से भर्ती हुए। कांग्रेस ने केवल 100-100 वर्ग गज के प्लाट देने की घोषणा की थी लेकिन, हमारी सरकार ने कांग्रेस के समय के वंचितों को प्लाटों के कागज व कब्जे दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जरूरतमंद 16 हजार 500 परिवारों को अलग से 100-100 वर्ग गज के प्लाट दिए और प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़कर इन प्लाटों पर मकान बनवाकर इनकी चाबियां पात्र परिवारों को सौंपी। पिछले साढे 11 सालों में 1 लाख 60 हजार मकान पात्र परिवारों को दिए हैं। पिछले दिनों सोनीपत व गुरुग्राम में 3250 फ्लैट भी पात्र परिवारों को दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अब धन के अभाव में कोई भी गरीब इलाज से वंचित नहीं रहेगा। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना में 29 लाख 20 हजार 806 मरीजों का 4 हजार 131 करोड़ रुपये से मुफ्त इलाज किया गया है। डायलिसेस की सुविधा हर जिला स्तर के अस्पताल में देने वाला हरियाणा पहला राज्य है। अब तक दो लाख रोगियों ने इस योजना का लाभ उठाया है। इसके अलावा बुजुर्गों को 3200 रुपए पैंशन तथा लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर माह 2100 रुपए दिए जा रहे है। अब तक 1500 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

    कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त अमर जीत सिंह, पूर्व मंत्री अनुप धानक, बाबू राम अबोहर ने भी अपने विचार रखे। राजपाल इंदोरा, विजय खटक लुधियाना, धर्मबीर डावला, हीरालाल, रामेश्वर सहित कई डीएससी समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest Email WhatsApp

    Related Posts

    समाज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श पर चलकर आगे बढ़े- मंत्री श्याम सिंह राणा

    May 30, 2026

    सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के तीर्थ दर्शन करवाने के लिए जाएगी स्पेशल ट्रेन मुख्यमंत्री 8 जून को कुरुक्षेत्र से करेंगे स्पेशल ट्रेन को रवाना

    May 30, 2026

    बेटियां देश व प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए हैं तैयार- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    May 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Join Us
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    https://rozanadeshpardesh.com/wp-content/uploads/2026/05/01-05-2026.pdf
    • Business
    • Chandigarh
    • Entertainment
    • Haryana
    • International
    • National
    • Politics
    • Punjab
    • Sports
    • Technology
    Latest News

    ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਬਦਰੀਨਾਥ, ਕੇਦਾਰਨਾਥ ਅਤੇ ਹੇਮਕੁੰਟ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਅਸਥਾਈ ਤੌਰ ’ਤੇ ਰੋਕੀ

    May 31, 2026

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਮਹਿੰਗਾਈ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ: ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਲੈ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਉੱਤਰੇ ਵਰਕਰ, ਭਾਜਪਾ ’ਤੇ ਵਿੰਨਿ੍ਹਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ

    May 31, 2026

    ਕੇਂਦਰੀ ਰਾਜ ਮੰਤਰੀ ਰਵਨੀਤ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਐਸਸੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਤੋਂ ਮੰਗੀ ਮੁਆਫੀ; ਕਿਹਾ – ਜੇ ਕਿਸੇ ਦੀ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦਾ ਸੀ

    May 31, 2026

    ਮੈਨੂੰ ਅਜਿਹੇ ਗੁਨਾਹ ਦੀ ਸਜ਼ਾ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਜੋ ਮੈਂ ਕੀਤਾ ਹੀ ਨਹੀਂ…’, ਜੇਲ੍ਹ ’ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਆਏ ਵਿਧਾਇਕ ਪਠਾਨਮਾਜਰਾ

    May 31, 2026

    ਸੇਵਾ ਕੇਂਦਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਰੋਸ ਧਰਨਾ

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram YouTube

    About

    Welcome to Rojana Desh Pardesh, your trusted source for real-time news, in-depth analysis, and insightful stories from around the world. We cover politics, technology, business, entertainment, and more—bringing you accurate and fact-checked updates 24/7. Stay informed, stay ahead!

    Quick Links

    • Home
    • About Us
    • Epaper
    • Advertise With Us
    • Classified
    • Contact Us

    Categories

    • Punjab
    • National
    • International
    • Business
    • Politics
    • Entertainment
    • Sports

    Latest News

    ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਬਦਰੀਨਾਥ, ਕੇਦਾਰਨਾਥ ਅਤੇ ਹੇਮਕੁੰਟ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਯਾਤਰਾ ਅਸਥਾਈ ਤੌਰ ’ਤੇ ਰੋਕੀ

    May 31, 2026

    ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿੱਚ ਮਹਿੰਗਾਈ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ: ਗੈਸ ਸਿਲੰਡਰ ਲੈ ਕੇ ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਉੱਤਰੇ ਵਰਕਰ, ਭਾਜਪਾ ’ਤੇ ਵਿੰਨਿ੍ਹਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ

    May 31, 2026

    © 2026 Razana Desh Pardesh. All Rights Reserved 

    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.