कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रधामंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य केवल इलाज देना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक बेहतर, सस्ती और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने आज जिन परियोजनाओं की शुरुआत की है, वह प्रदेश के लाखों लोगों को सीधा लाभ पहुंचाएंगी।
उन्होने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए राज्य के सभी जिला अस्पतालों में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार (महिला क्लीनिक) शुरू किए गए हैं, जहां महिलाओं को सर्वाईकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, अनिमिया, मैनापोज जैसी बीमारियों की जांच व इलाज की सुविधा मिलेगी।


